देश दुनिया
Trending

Hormuz Explosion : होर्मुज में आयल टैंकर में विस्फोट, समुद्री माइन से टकराने की आशंका

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट आफ होर्मुज (Hormuz Explosion)  में एक आयल टैंकर में विस्फोट होने का दावा किया गया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टैंकर कथित तौर पर समुद्री माइन (Sea Mine) से टकरा गया, जिसके बाद उसमें धमाका हो गया। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

समुद्री मार्ग से भटकने का दावा

ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के मुताबिक, आयल टैंकर (Hormuz Explosion)  ईरान की ओर से निर्धारित समुद्री मार्ग से भटक गया था। इसी दौरान उसके समुद्री माइन से टकराने के बाद विस्फोट होने का दावा किया गया है।

अधिकारियों की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

घटना को लेकर अभी तक ईरानी सरकार या संबंधित समुद्री अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में विस्फोट और उसके कारणों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

ईरानी मीडिया ने होर्मुज में समुद्री माइन से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में विस्फोट का दावा किया. (Photo: AP)

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

स्ट्रेट आफ होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री तेल व्यापार मार्गों में से एक है। वैश्विक कच्चे तेल की बड़ी मात्रा इसी मार्ग से होकर गुजरती है। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और समुद्री व्यापार पर पड़ सकता है।

जांच और पुष्टि का इंतजार Hormuz Explosion

फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। यदि ईरानी प्रशासन या अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां बयान जारी करती हैं, तो स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button