Rishabh Pant’s Records : एक छक्के से पंत ने गेल-गिलक्रिस्ट को पछाड़ा, रचा नया इतिहास
गाल टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant’s Records) भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उनके बल्ले से निकला एक छक्का रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में पंत ने 62 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए।
यह एक छक्का पंत (Rishabh Pant’s Records) के लिए खास रहा। इसके साथ ही उन्होंने विरोधी टीम के घर में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में आस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक, मिसाइल फैक्ट्री स्वाहा
Rishabh Pant’s Records गिलक्रिस्ट और गेल को छोड़ा पीछे
विरोधी टीम के घर में टेस्ट क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पंत (Rishabh Pant’s Records) अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 57 छक्के दर्ज हो गए हैं। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने 56 और क्रिस गेल ने 51 छक्के लगाए थे। इस सूची में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सबसे ऊपर हैं। स्टोक्स ने विरोधी टीम के घर में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 69 छक्के लगाए हैं। पंत अब 57 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें : Job Fair 2026 : 10वीं-12वीं वालों के लिए खुला नौकरी का रास्ता, 117 पदों पर सीधी भर्ती
विरोधी टीम के घर में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के
बेन स्टोक्स – 69 छक्के
ऋषभ पंत – 57 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट – 56 छक्के
क्रिस गेल – 51 छक्के
जैक कैलिस – 45 छक्के
यह भी पढ़ें : Tomato Farming : ड्रिप और मल्चिंग से 1.20 हेक्टेयर में छप्परफाड़ कमाई, महिला किसान ने टमाटर से कमाए 10 लाख
टेस्ट क्रिकेट में भी पंत का बड़ा रिकार्ड
ऋषभ पंत (Rishabh Pant’s Records) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पंत के नाम अब 98 टेस्ट छक्के हो गए हैं। वह इस मामले में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने 138 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें : Moongfali Ki Kheti : अगस्त में मूंगफली की फसल में जरूर करें ये काम, उत्पादन बढ़ाने का आसान तरीका
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बेन स्टोक्स – 138 छक्के
ब्रेंडन मैक्कुलम – 107 छक्के
एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के
ऋषभ पंत – 98 छक्के (Rishabh Pant’s Records)
टिम साउदी – 98 छक्के
यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojna : 5 किलोवाट सोलर पैनल पर भी मिलेगी ₹78 हजार सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा
गाल में भारत का स्कोर 460/9
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश ने खेल को काफी प्रभावित किया। पूरे दिन केवल 43 ओवर का खेल हो सका। भारत ने दिन के दौरान 172 रन बनाए और कई विकेट गंवाए। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए थे। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने भी 51 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर मौजूद थे।











