Agriculture Newsछत्तीसगढ़

Baramkela Apex Bank : किसानों की समस्या को लेकर भड़के भाजपा नेता, बरमकेला अपेक्स बैंक पहुंचकर जताई कड़ी आपत्ति

Baramkela News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला (Baramkela Apex Bank) स्थित अपेक्स बैंक शाखा में किसानों के DMR खातों से चालू खातों में NEFT ट्रांसफर में हो रही देरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पहले भाजयुमो ने मोर्चा खोला, अब भाजपा नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बैंक पहुंचा और किसानों की आर्थिक क्षति पर कड़ा ऐतराज जताया। बैंक प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से चर्चा कर 24 घंटे में समाधान का आश्वासन दिया है।

बरमकेला अपेक्स बैंक (Baramkela Apex Bank) में किसानों की NEFT ट्रांसफर से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब भाजपा का नेतृत्व खुलकर मैदान में आ गया है। बीते सप्ताह भाजयुमो के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी की अगुवाई में विरोध जताया गया था। अब सोमवार, 23 जून को भाजपा के जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक सहित वरिष्ठ नेता, जिला पंचायत सदस्य और जनपद प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल बैंक शाखा पहुंचा और किसानों को समय पर भुगतान न मिलने को गंभीर लापरवाही करार दिया।

शाखा प्रबंधक को घेरते हुए नेताओं ने स्पष्ट कहा कि DMR खातों से किसानों (Baramkela Apex Bank) के चालू खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया में देरी से न केवल खरीफ फसल की तैयारी प्रभावित हो रही है, बल्कि किसानों को आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को सहकारी ऋण, अनुदान एवं समर्थन मूल्य की राशि DMR खातों में दी जाती है, जिसे NEFT के माध्यम से चालू बचत खातों में ट्रांसफर किया जाता है। बरमकेला शाखा में यह प्रक्रिया पिछले कई दिनों से बाधित है।

24 घंटे में समस्या दूर करने का दिया आश्वासन Baramkela Apex Bank 

भाजपा नेताओं ने इस व्यवस्था को तत्काल बहाल करने, बैंक की कार्यप्रणाली की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा सिदार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश शक्राजीत नायक,   जनपद अध्यक्ष डॉ. विद्या चौहान, जनपद सदस्य गणेशी चौहान, विश्वदेव भोई, लक्ष्मीचरण सिदार,  मण्डल अध्यक्ष मनोहर पटेल, शारदा मालाकार, मण्डल महामंत्री दयाराम चौधरी, जयकिशन पटेल, ओमप्रकाश चौहान, राकेश पटेल, ललित चौहान, देव चौहान और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर समाधान नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री तक इस मामले को पहुंचाया जाएगा। इस पर शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से बात कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button