Gariaband Flood Rescue गरियाबंद जिले के पंटोरा में बाढ़ के कारण मुख्य मार्ग बंद होने के बाद वैकल्पिक रास्ते से भेजी जा रही यात्री बस नाले के तेज बहाव में फंस गई। बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों को पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। बाढ़ में फंसी बस के रेस्क्यू (Gariaband Flood Rescue) के दौरान तेज बहाव के बीच यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित निकाला गया।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Corporation Bribery : 10 हजार की रिश्वत लेते निगम कर्मचारी गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार पंटोरा में मार्ग बंद होने के कारण यात्री बस को मोहरा-जड़जड़ा मार्ग से गरियाबंद की ओर भेजा जा रहा था। रास्ते में नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव के कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद बस में फंसे यात्रियों के रेस्क्यू (Gariaband Flood Rescue) के लिए पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई।
रस्सी के सहारे एक-एक कर निकाले यात्री
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तेज बहाव के कारण बस से यात्रियों को निकालना चुनौतीपूर्ण था। नाले के एक छोर से दूसरे छोर तक रेस्क्यू के लिए रस्सी (Gariaband Flood Rescue) बांधी गई। इसके सहारे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत और बचाव अभियान में टीम का सहयोग किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : Balod Road Accident : बालोद के मरकाटोला घाट में खड़े वाहन को ट्रक ने घसीटा, छह की मौत, 7 घायल
पंटोरा में रास्ता बंद, बसों की आवाजाही प्रभावित
पंटोरा में मार्ग बंद होने के कारण देवभोग से रायपुर जाने वाली यात्री बसों को गरियाबंद में ही रोक दिया गया है। वहीं रायपुर से गरियाबंद की ओर आने वाली बसों को राजिम और पांडुका में रोका जा रहा है। बाढ़ के कारण बसों की आवाजाही (Gariaband Flood Rescue) प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh BJP Incharge Smriti Irani : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान
मार्ग खुलने तक जारी रहेगी परेशानी
प्रशासन और बचाव दल की निगरानी में यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। मार्ग पर नाले का जलस्तर और बहाव कम होने तक यात्री बसों की आवाजाही प्रभावित रहने की बात कही गई है। गरियाबंद बाढ़ रेस्क्यू (Gariaband Flood Rescue) में पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal : सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी देने की तैयारी











