छत्तीसगढ़

Chhattisgarh IPS Promotion : 12 आइपीएस अफसरों की पदोन्नति और तबादले की तैयारी, 2013 बैच के चार बनेंगे डीआइजी

Chhattisgarh IPS Promotion छत्तीसगढ़ में करीब 12 आइपीएस अफसरों की पदोन्नति और तबादले को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन चल रहा है। पदोन्नति के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और अफसरों से उनके सीआर समेत आवश्यक दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इसके साथ ही डीआइजी स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में भी फेरबदल की तैयारी है। आइपीएस अफसरों की पदोन्नति (Chhattisgarh IPS Promotion) के साथ नई पदस्थापनाओं को लेकर भी कवायद चल रही है।

 

यह भी पढ़ें : School Teacher Suspension : स्कूलों में शराब पीकर पहुंचने पर प्रधानपाठक और सहायक शिक्षक निलंबित

वर्ष 2013 बैच के जितेंद्र शुक्ला, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और अभिषेक पल्लव को डीआइजी पद पर पदोन्नति दी जानी है। इनमें जितेंद्र शुक्ला फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वहीं 2014 बैच के शलभ सिन्हा, भावना गुप्ता, डी. लालजी भाई पटेल और चंद्रमोहन सिंह को एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

यह भी पढ़ें : Water Harvesting Sarangarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य करने की मांग, सरिता मल्होत्रा ने डिप्टी सीएम अरुण साव को लिखा पत्र

 

Chhattisgarh IPS Promotion अमित कांबले को आइजी बनाने की तैयारी

इसी क्रम में रायपुर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले को आइजी पद पर पदोन्नत किए जाने की तैयारी की जा रही है। पदोन्नति प्रस्तावों में 2013 और 2014 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया जा सकता है। पुलिस मुख्यालय में (Chhattisgarh IPS Promotion) से जुड़े प्रस्तावों पर दस्तावेजी प्रक्रिया चल रही है।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Cancer Hospital : 125 करोड़ के सरकारी कैंसर अस्पताल को भाजपा सरकार ने बनने से पहले ही बेच दिया : विनोद चंद्राकर

 

डीआइजी स्तर पर भी फेरबदल की तैयारी

पदोन्नति के साथ डीआइजी स्तर के अफसरों की पदस्थापना में भी बदलाव हो सकता है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल, रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह और सरगुजा (अंबिकापुर) एसएसपी राजेश अग्रवाल समेत कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। इनमें कुछ अधिकारी मौजूदा पद पर दो साल से अधिक समय पूरा कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें : Cement Price Hike : सीमेंट महंगा, घर बनाना पड़ेगा भारी; एक बोरी पर 60 रुपये तक बढ़े दाम

 

पुलिस मुख्यालय स्तर पर पदोन्नति और तबादले की प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों की सेवा संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद संबंधित स्तर पर निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में अधिकारियों की पदोन्नति (Chhattisgarh IPS Promotion) के साथ उनकी नई पदस्थापना पर भी नजर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Transport Department : ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर बस परमिट तक हुआ महंगा, नई दरें लागू

 

बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में कमिश्नरी की चर्चा

बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में पुलिस कमिश्नरी के गठन को लेकर भी चर्चा जारी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बिलासपुर में कमिश्नरी की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। हालांकि गठन में अभी समय लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि आगामी बजट में इसके लिए प्रविधान किया जा सकता है।

ऐसे में आने वाले महीनों में पदोन्नति, तबादले और पुलिस कमिश्नरी के गठन से जुड़े फैसले महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इन संभावित बदलावों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल की तस्वीर भी स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस महकमे में (Chhattisgarh IPS Promotion) से जुड़े प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Katangpali Flyash News : आशीष गोयल माइंस का कारनामा! 500 गाड़ियों की राख पानी में बहाई, 6 वाहन जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button