मौसमछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में कल से कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rainfall In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Monsoon) के आगमन को लेकर राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के भीतर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

मौसम विभाग के अनुसार, एक द्रोणिका मराठवाड़ा से तटीय आंध्र प्रदेश तक तेलंगाना होते हुए 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ 70° पूर्व और 26° उत्तर में सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण बांग्लादेश व उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जो दक्षिण ओडिशा तक फैला है।

प्रदेश में 15 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम (Chhattisgarh Monsoon) वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ व वज्रपात की भी संभावना है, जिससे किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

दक्षिण छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Monsoon) में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है, वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा सिस्टम मानसून को सक्रिय करने में सहायक हो सकता है और जल्द ही पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

कुछ स्थानों पर अंधड़ व वज्रपात की संभावना (Chhattisgarh Monsoon)

छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश की परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। 15 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट होगी। कुछ स्थानों पर अंधड़ व वज्रपात की भी संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button