क्राइमछत्तीसगढ़

Vanrakshak Ko Dhamki : जिपं सदस्य पर वनरक्षक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बरमकेला थाने में शिकायत

Sarangarh News : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में एक गंभीर मामला (Vanrakshak Ko Dhamki) सामने आया है, जहां गोमार्डा अभ्यारण्य बरमकेला में पदस्थ वनरक्षक ने जिला पंचायत सदस्य व सहकारिता विभाग के सभापति हरिहर जायसवाल के खिलाफ फोन पर अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बरमकेला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बाद विभागीय अमले में भी हलचल देखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

सरकारी कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद

शिकायत के अनुसार वनरक्षक हीरालाल चौधरी ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को चांटीपाली वृत्त के मल्दा परिसर में जंगल क्षेत्र से पत्थर के अवैध परिवहन का मामला सामने आया था। इस दौरान हरिहर जायसवाल के ट्रैक्टर से पत्थर लोडिंग करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया था। इसी कार्रवाई के बाद से विवाद (Vanrakshak Ko Dhamki) बढ़ने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़े : Drug Smuggling Case Saria : अवैध गांजा परिवहन पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 125 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार

फोन कॉल में गाली-गलौज Vanrakshak Ko Dhamki

वनरक्षक ने आरोप लगाया है कि 15 मार्च 2026 को शाम 4:37 बजे हरिहर जायसवाल ने उन्हें फोन कर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी (Vanrakshak Ko Dhamki) दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हरिहर जायसवाल ने बस्तर ट्रांसफर कराने की बात कही और चुनौती देते हुए कहा कि मैं दोबारा झिलगीटार के जंगल से पत्थर निकालूंगा, दम है तो पकड़ के दिखाना।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

विभागीय कर्मचारियों को लेकर भी अभद्र टिप्पणी

मामले में यह भी सामने आया है कि बातचीत के दौरान वन विभाग के एक अन्य कर्मचारी का नाम लेकर भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी का माहौल है। इस पूरे घटनाक्रम को भी (Vanrakshak Ko Dhamki) से जोड़कर देखा जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

ये भी पढ़े : CG Ration Distribution : 3 महीने का राशन एक साथ मिलेगा, जानिए कब और कैसे मिलेगा पूरा लाभ

खुद को बताया खतरे में, मांगी सुरक्षा

वनरक्षक ने अपनी शिकायत में स्पष्ट कहा है कि आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है और उनसे जान का खतरा है। उन्होंने आशंका जताई है कि कभी भी उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है (Vanrakshak Ko Dhamki)।

साक्ष्य के रूप में ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी

शिकायत के साथ वनरक्षक ने फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। इस साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच को अहम माना जा रहा है।

पुलिस जांच के बाद होगी कार्रवाई

वनरक्षक द्वारा बरमकेला थाना में दिए गए आवेदन के बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल इस मामले में बरमकेला थाना प्रभारी ए के बेक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर कॉल रिसीव नहीं हो सका।

 

ये भी पढ़े : RAIGARH Afim Ki Kheti : दुर्ग-बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button