बड़ी खबरछत्तीसगढ़

CGBSE 10th 12th Result 2026 : आज दोपहर 2:30 बजे आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, CM विष्णु देव साय करेंगे जारी

CG Board Result : छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्राओं (CGBSE 10th 12th Result 2026) का लंबा इंतजार अब समाप्त होने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकण्डरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण परिणाम की घोषणा स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

नवा रायपुर मंत्रालय में होगा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, परिणामों की आधिकारिक घोषणा कल यानी 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे की जाएगी। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के कक्ष क्रमांक S-2-12 में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री के हाथों परिणाम (CGBSE 10th 12th Result 2026) जारी होने के तुरंत बाद विभागीय पोर्टल को सक्रिय कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन देख सकेंगे नतीजे CGBSE 10th 12th Result 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर डिजिटल माध्यम से नतीजे घोषित किए जाएंगे, छात्र अपना ऑनलाइन रिजल्ट (CGBSE 10th 12th Result 2026) विभिन्न अधिकृत वेबसाइटों के माध्यम से देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सर्वर पर अधिक भार न पड़े, इसके लिए कई वैकल्पिक लिंक और निजी न्यूज़ पोर्टल्स के साथ भी साझेदारी की गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

विद्यार्थी आधिकारिक परीक्षा परिणाम (CGBSE 10th 12th Result 2026) देखने के लिए इन वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं:

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

https://cg.results.nic.in

https://cgbse.nic.in

https://results.cg.nic.in

https://results.digilocker.gov.in

इसके अतिरिक्त, छात्र टाइम्स ऑफ इंडिया, टीवी9 हिंदी, इंडियन एक्सप्रेस, जागरण जोश और एनडीटीवी जैसी प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइटों पर भी अपने अंक देख सकते हैं। डिजिटल लॉकर (DigiLocker) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रख सकें।

शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी

शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने इस बड़े आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश भर से लाखों परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद से ही कॉपियों के मूल्यांकन और डाटा फीडिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा था, ताकि समय पर बोर्ड परिणाम (CGBSE 10th 12th Result 2026) जारी किए जा सकें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सभी परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button