Agricultural Equipment Subsidy : छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By admin
5 Min Read
Agricultural Equipment Subsidy

Chhattisgarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ की कृषि (Agricultural Equipment Subsidy) आधारित अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर भारी अनुदान (सब्सिडी) देने की घोषणा की है। राज्य के किसान अब आधुनिक यंत्रों और बेहतर सिंचाई सुविधाओं के जरिए अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के किसानों (Agricultural Equipment Subsidy) के लिए राहत और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने वाली बड़ी पहल के तहत राज्य में अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई उपकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत रियायती दरों पर कृषि यंत्र और सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे प्रदेश के छोटे और मध्यम किसानों को खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कृषि विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार किसान अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस योजना के तहत ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर, डीजल एवं विद्युत सिंचाई पंप, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर सहित अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर कृषि (Agricultural Equipment Subsidy) कार्यों को आसान और लाभकारी बनाना है।

अलग-अलग योजनाओं के लिए तय की गई आवेदन तिथियां

विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं (Agricultural Equipment Subsidy) के लिए आवेदन की अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए आवेदन 7 मई 2026 से जारी है। वहीं शाकम्भरी योजना के तहत सिंचाई पंपों के लिए किसान 11 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर और अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ होगी। किसानों को आवेदन निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ऑनलाइन जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Raigarh Farmers Success Story : बागवानी ने बदली रायगढ़ के किसानों की तकदीर, पारंपरिक खेती छोड़ नकदी फसलों से कमा रहे लाखों

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसानों (Agricultural Equipment Subsidy) को कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा एवं बी-1 शामिल हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों को सही तरीके से तैयार रखें ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Agricultural Equipment Subsidy मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक कृषि यंत्रों और सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग से खेती की लागत घटती है और उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकें पानी की बचत करने में मददगार साबित होती हैं, जबकि ट्रैक्टर और रोटावेटर जैसे यंत्र खेती के कार्य को कम समय में पूरा करने में सहायक होते हैं। इससे किसानों की मेहनत कम होने के साथ आय बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से होगा पंजीकरण

कृषि विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए ‘चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल’ को माध्यम बनाया है। अब किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डिजिटल माध्यम से आवेदन होने के कारण प्रक्रिया में तेजी आएगी और पात्र किसानों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Fertilizer Crisis : अन्नदाताओं के साथ धोखा…! अब 1 बोरी खाद में खेती करेंगे किसान


Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading