Tag: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

  • Agricultural Equipment Subsidy : छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Agricultural Equipment Subsidy : छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Chhattisgarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ की कृषि (Agricultural Equipment Subsidy) आधारित अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर भारी अनुदान (सब्सिडी) देने की घोषणा की है। राज्य के किसान अब आधुनिक यंत्रों और बेहतर सिंचाई सुविधाओं के जरिए अपनी आय बढ़ा सकेंगे।

    छत्तीसगढ़ के किसानों (Agricultural Equipment Subsidy) के लिए राहत और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने वाली बड़ी पहल के तहत राज्य में अनुदान पर कृषि यंत्रों एवं सिंचाई उपकरणों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत रियायती दरों पर कृषि यंत्र और सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे प्रदेश के छोटे और मध्यम किसानों को खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    कृषि विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार किसान अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस योजना के तहत ड्रिप सिस्टम, स्प्रिंकलर, डीजल एवं विद्युत सिंचाई पंप, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर सहित अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर कृषि (Agricultural Equipment Subsidy) कार्यों को आसान और लाभकारी बनाना है।

    अलग-अलग योजनाओं के लिए तय की गई आवेदन तिथियां

    विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं (Agricultural Equipment Subsidy) के लिए आवेदन की अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्राप मोर क्राप के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए आवेदन 7 मई 2026 से जारी है। वहीं शाकम्भरी योजना के तहत सिंचाई पंपों के लिए किसान 11 मई 2026 से आवेदन कर सकेंगे।

    इसके अलावा कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर और अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ होगी। किसानों को आवेदन निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ऑनलाइन जमा करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें : Raigarh Farmers Success Story : बागवानी ने बदली रायगढ़ के किसानों की तकदीर, पारंपरिक खेती छोड़ नकदी फसलों से कमा रहे लाखों

    आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

    ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किसानों (Agricultural Equipment Subsidy) को कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा एवं बी-1 शामिल हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों को सही तरीके से तैयार रखें ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    Agricultural Equipment Subsidy मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

    विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक कृषि यंत्रों और सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग से खेती की लागत घटती है और उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी तकनीकें पानी की बचत करने में मददगार साबित होती हैं, जबकि ट्रैक्टर और रोटावेटर जैसे यंत्र खेती के कार्य को कम समय में पूरा करने में सहायक होते हैं। इससे किसानों की मेहनत कम होने के साथ आय बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

    चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से होगा पंजीकरण

    कृषि विभाग ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए ‘चेम्प्स (CHAMPS) पोर्टल’ को माध्यम बनाया है। अब किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे या नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। डिजिटल माध्यम से आवेदन होने के कारण प्रक्रिया में तेजी आएगी और पात्र किसानों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

    ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Fertilizer Crisis : अन्नदाताओं के साथ धोखा…! अब 1 बोरी खाद में खेती करेंगे किसान

  • Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh : अल्प वर्षा क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना किसानों के लिए वरदान

    Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh : अल्प वर्षा क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना किसानों के लिए वरदान

    Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि उत्पादन और खेती (Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh) के रकबे को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है, जिसका सीधा लाभ सूखा एवं अल्प वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

    इसे भी पढ़ें : Court Bomb Threat Rajnandgaon : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

    योजना (Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh) के तहत राज्य के 19,306 किसानों को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली का लाभ दिया जा रहा है, जिससे 16,154 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को इन आधुनिक प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि कम जल उपयोग में अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

    इस योजना (Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh) में लघु एवं सीमांत किसानों को 55 प्रतिशत तक तथा अन्य किसानों को 45 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है। अनुदान के माध्यम से किसान कम लागत में उन्नत सिंचाई तकनीक का लाभ उठा पा रहे हैं, जिससे खेती अधिक लाभकारी बन रही है।

    छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली से फसलों को आवश्यकता अनुसार समान रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे जल की 30 से 40 प्रतिशत तक बचत हो रही है और खेतों में जल अपव्यय पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। सीमित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से खेती की लागत घट रही है और उत्पादकता में सुधार हो रहा है।

    इसे भी पढ़ें :  Jharkhand Liquor Scam Case : छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया गोवा से गिरफ्तार

    ड्रिप सिंचाई प्रणाली (Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh) सब्जी, फल, बागवानी एवं नकदी फसलों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है, जबकि स्प्रिंकलर प्रणाली से दलहन, तिलहन एवं अनाज फसलों की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों का कहना है कि इन प्रणालियों के उपयोग से उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, साथ ही उर्वरक एवं श्रम लागत में भी कमी आई है।

    योजना (Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh) के अंतर्गत किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, डिज़ाइन अनुमोदन तथा स्थापना में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों में आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें :  National Road Safety Month 2026, a free eye and health screening camp for drivers was organized राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : एनएच-49 पर वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

    Micro Irrigation Scheme Chhattisgarh किसानों की आर्थिक स्थिति हो रही मजबूत

    सूखा और अल्प वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में यह योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कम पानी में अधिक उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और उनकी आय में स्थायी वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2025-26 में अब तक स्प्रिंकलर सिंचाई के 15,757 सेट 12,212 हेक्टेयर क्षेत्र में तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली के 3,549 सेट 3,942 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किए जा चुके हैं, जो योजना की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

  • Chhattisgarh Vegetable Production : सब्जी उत्पादन में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, ड्रिप-स्प्रिंकलर से बदली किसानों की तस्वीर

    Chhattisgarh Vegetable Production : सब्जी उत्पादन में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, ड्रिप-स्प्रिंकलर से बदली किसानों की तस्वीर

    Chhattisgarh Farmer Scheme : छत्तीसगढ़ अब कृषि के पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़ते हुए सब्जी (Chhattisgarh Vegetable Production) उत्पादन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य में जहां पहले किसान मुख्य रूप से धान की खेती पर निर्भर रहते थे, वहीं अब शासकीय योजनाओं और आधुनिक सिंचाई तकनीकों के चलते सब्जी उत्पादन की ओर किसानों का रुझान तेजी से बढ़ा है। यह बदलाव किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें : RTE Admission Process Change : आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब नर्सरी नहीं पहली कक्षा से ही मिलेगा दाखिला

    छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रयासों से प्रदेश के किसान उन्नत बीज, आधुनिक सिंचाई साधन और पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था (Chhattisgarh Vegetable Production) से जुड़ रहे हैं। राज्य बीज निगम द्वारा संचालित कैंपस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे सब्जी उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। (प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना)

    ड्रिप एरिगेशन प्रणाली “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें पौधों की जड़ों तक आवश्यक पानी और पोषक तत्व (Chhattisgarh Vegetable Production) सीधे पहुंचते हैं। इससे पानी की बचत होती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और श्रम लागत में भी कमी आती है। इस आधुनिक प्रणाली के उपयोग से किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

    इसे भी पढ़ें : Dragon Fruit Farming : कम पानी, ज्यादा मुनाफा: परंपरागत खेती छोड़ ड्रेगन फ्रूट की राह पर किसान

    राज्य बीज निगम द्वारा किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम पर अधिकतम 55 प्रतिशत तक शासकीय अनुदान प्रदान किया जा रहा है। विशेष रूप से रबी फसल के दौरान दलहन और तिलहन, जैसे चना की खेती में स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई (Chhattisgarh Vegetable Production) का भरपूर लाभ किसानों को मिल रहा है। वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 17,881 किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभान्वित किया गया है, जिसमें 3,281 किसानों को ड्रिप सिस्टम और 14,600 किसानों को स्प्रिंकलर सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। यह प्रक्रिया वित्तीय वर्ष के अंत तक लगातार जारी रहेगी।

    इसके साथ ही शाकम्भरी योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पंप पर अधिकतम 75 प्रतिशत तक अनुदान (Chhattisgarh Vegetable Production) दिया जा रहा है। किसान अपनी पसंद के मेक, मॉडल और ब्रांड के सिंचाई पंप का चयन स्वयं कर सकते हैं। योजना में मोनोब्लॉक पंप, विद्युत पंप, पेट्रोल-डीजल पंप और ओपनवेल सबमर्सिबल पंप शामिल हैं। जिन क्षेत्रों में बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां डीजल पंप का विकल्प भी दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें : Shukra Gochar 2025 : 20 दिसंबर को साल का आखिरी शुक्र गोचर, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

    वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 3,234 किसानों को शाकम्भरी योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा चुका है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने तक अधिक से अधिक किसानों को इन योजनाओं से जोड़कर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए।

    कुल मिलाकर, आधुनिक सिंचाई तकनीक, उन्नत बीज और पारदर्शी योजनाओं (Chhattisgarh Vegetable Production) के माध्यम से छत्तीसगढ़ सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है। यह पहल न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि राज्य को कृषि विविधीकरण और सतत विकास की दिशा में भी आगे ले जा रही है।