Sachin Tendulkar Foundation Activities : बस्तर की पावन धरा (Sachin Tendulkar Bastar Visit) और दंतेवाड़ा के आदिवासी अंचल के लिए 22 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर सपरिवार दंतेवाड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान ‘मास्टर ब्लास्टर’ न केवल बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता को निहारेंगे, बल्कि उन नन्हे हाथों को क्रिकेट के गुर भी सिखाएंगे जो कभी नक्सलवाद के साये में डरे-सहमे रहते थे। सचिन का यह दौरा बस्तर के बदलते स्वरूप और शांति की नई इबारत लिखने वाला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Gariaband Patwari Suspension : वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित
इंद्रावती के तट पर जमेगा क्रिकेट का रोमांच
दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ सीमा से सटे इंद्रावती नदी के किनारे स्थित ग्राम छिंदनार में एक भव्य खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस (Sachin Tendulkar Bastar Visit) का मुख्य आकर्षण सचिन तेंदुलकर का स्थानीय ग्रामीण बच्चों के साथ क्रिकेट खेलना होगा। यह पहली बार है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई इतना बड़ा खिलाड़ी सीधे ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर बच्चों के बीच खेल को बढ़ावा देगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस्तर के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करना है।
ये भी पढ़ें : DA Hike 2026 : केंद्र का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता 60% हुआ, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा
युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र Sachin Tendulkar Bastar Visit
इस विशेष आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी छिंदनार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री और सचिन तेंदुलकर की जुगलबंदी स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। इस (Sachin Tendulkar Bastar Visit) के दौरान मुख्यमंत्री और सचिन बच्चों से सीधे संवाद करेंगे, जहाँ खेल के साथ-साथ उनके भविष्य के लक्ष्यों पर भी चर्चा होगी। प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं।
ये भी पढ़ें : Census Duty Leave Ban : जनगणना ड्यूटी में ‘नो लीव’ अलर्ट, बिना अनुमति गए तो मुश्किल
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की अनूठी पहल
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और खेल को लेकर सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन लंबे समय से सक्रिय रहा है। जब यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील था, तब भी फाउंडेशन की टीम ने यहाँ बच्चों के प्रशिक्षण के लिए काम किया था। अब जब क्षेत्र में शांति लौट रही है, तब सचिन स्वयं यहाँ पहुंचकर उन बच्चों से मुलाकात करेंगे। यह (Sachin Tendulkar Bastar Visit) केवल एक खेल दौरा नहीं है, बल्कि यह बस्तर के सामाजिक और आर्थिक विकास के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें : Progressive Farmer Success : धान छोड़ किसान ने अपनाया ये तरीका, एक एकड़ से 4 लाख कमाई
स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी रहेगा फोकस
सचिन के इस दौरे से पहले उनके परिवार के सदस्यों, डॉ. अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इस (Sachin Tendulkar Bastar Visit) के जरिए बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे जन स्वास्थ्य और शिक्षा के कार्यों को एक नई दिशा और वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है।

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




