शिक्षा

Cyclone Arnab School Holiday : चक्रवाती तूफान के असर से रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों में कल अवकाश

Cyclone Arnab School Holiday बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। दोनों जिलों में स्कूलों की छुट्टी (Cyclone Arnab School Holiday) का फैसला खराब मौसम की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

रायगढ़ जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश का आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय गुरुवार को बंद रहेंगे। रायगढ़ स्कूल अवकाश (Cyclone Arnab School Holiday) का आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Scheme : दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को सौगात! पीएम मोदी 30 को जारी करेंगे सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी भी बंद

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इनके अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। स्कूल बंद रखने का आदेश (Cyclone Arnab School Holiday) मौसम विभाग से मिली जानकारी और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानी को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

 

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana : सरिता मल्होत्रा ने CM साय से दिवाली से पहले किस्त और 2,500 रुपये करने की मांग

 

आंगनबाड़ी केंद्र बंद, परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे। तेज हवाओं और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न संभावित जोखिमों के मद्देनजर यह अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने के बावजूद परियोजना कार्यालय खुले रहेंगे।

दोनों विभागों ने संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को आदेश की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है। अवकाश संबंधी निर्णय (Cyclone Arnab School Holiday) तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button