Chhattisgarh Lecturer Recruitment 2026 : व्याख्याता भर्ती के लिए 26 अक्टूबर तक करें आवेदन, 29 नवंबर को संभावित परीक्षा
Chhattisgarh Lecturer Recruitment 2026 छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर ने हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत सहित आठ विषयों के व्याख्याता पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के लिए 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन मांगे हैं। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Umesh Yadav : टीम इंडिया से बाहर 38 साल के बॉलर का तहलका! डेब्यू पर खोला ‘पंजा’
आठ विषयों में व्याख्याता पदों पर भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती (Chhattisgarh Lecturer Recruitment 2026) के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें : Bilaspur School Girls Protest : कलेक्टर को गेट पर बुलाने की जिद पर अड़ी छात्राएं, कलेक्ट्रेट में हंगामा
पांच संभागीय मुख्यालयों में होगी परीक्षा
लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026, रविवार है। परीक्षा रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग सहित पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। व्याख्याता पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (Chhattisgarh Lecturer Recruitment 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों की जानकारी आधिकारिक सूचना से प्राप्त करनी होगी।
यह भी पढ़ें : Kanker Agriculture Officers Bribery : फसल बीमा की राशि निकलवाने मांगी 75 प्रतिशत रिश्वत, 20 हजार लेते दो कृषि अधिकारी गिरफ्तार
स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस
ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में उपस्थित होने के बाद शुल्क वापस किया जाएगा। राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान भुगतान किया गया था। व्याख्याता भर्ती के आवेदन और परीक्षा शुल्क वापसी (Chhattisgarh Lecturer Recruitment 2026) से संबंधित विस्तृत जानकारी मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन और जानकारी: cgssb.cgstate.gov.in
यह भी पढ़ें : India vs West Indies 3rd T20 : रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को भारत ने 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त











