शिक्षा

Chhattisgarh School Diwali Holiday : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की दिवाली छुट्टी एक दिन बढ़ी, अब 11 नवंबर तक बंद रहेंगे विद्यालय

Chhattisgarh School Diwali Holiday छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को दीपावली पर एक दिन अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। राज्य सरकार ने स्कूलों में दिवाली अवकाश एक दिन बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था।

लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने दीपावली की छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से विद्यार्थियों को त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक दिन और मिलेगा। स्कूलों में दीपावली अवकाश (Chhattisgarh School Diwali Holiday) बढ़ने के बाद अब कुल छुट्टियों की अवधि में भी इजाफा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Lecturer Suspension : छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपित व्याख्याता और पीड़िता को धमकाने वाली व्याख्याता निलंबित

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260923-WA0051

पहले घोषित थीं 15 दिन की छुट्टियां

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन की छुट्टियां निर्धारित थीं। दीपावली अवकाश में एक दिन की बढ़ोतरी के बाद अब कुल घोषित छुट्टियां 16 दिन हो जाएंगी। सरकार के इस फैसले (Chhattisgarh School Diwali Holiday) से स्कूलों के अवकाश कैलेंडर में बदलाव हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : Kanker Agriculture Officers Bribery : फसल बीमा की राशि निकलवाने मांगी 75 प्रतिशत रिश्वत, 20 हजार लेते दो कृषि अधिकारी गिरफ्तार

 

Chhattisgarh School Diwali Holiday कब-कब रहेंगे स्कूल बंद

  • दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक — 5 दिन
  • दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक — 6 दिन
  • शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक — 5 दिन

 

 

यह भी पढ़ें : Gomarda Wildlife Sanctuary : 50 काले हिरणों से बढ़ेगी गोमर्डा की रौनक, जंगल सफारी को मिली मंजूरी

 

 

11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

पहले दीपावली पर स्कूलों में 6 से 10 नवंबर तक छुट्टी घोषित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है। इस तरह विद्यार्थी लगातार छह दिन दीपावली का अवकाश (Chhattisgarh School Diwali Holiday) पाएंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि छुट्टी बढ़ाने का फैसला लगातार मिल रही मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Urvashi Rautela Ambikapur : अंबिकापुर में गरबा नाइट में शामिल होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button