देश दुनिया

Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal : सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील में सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी देने की तैयारी

सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड-डे मील (Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal) के मेन्यू में बड़ा बदलाव हो सकता है। राज्य सरकार सप्ताह में एक दिन चिकन बिरयानी देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है। हालांकि, इसे तत्काल पूरे राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। पहले पायलट प्रोजेक्ट और जरूरी जांच की जाएगी।

बच्चों के भोजन में प्रोटीन और पोषण की मात्रा बढ़ाने के साथ स्वादिष्ट विकल्प शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद से मौजूदा मेन्यू और बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने की व्यवस्था का आकलन किया जाएगा।

विजय सरकार ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर तमिलनाडु सरकार स्कूलों के भोजन की पोषण गुणवत्ता और चिकन बिरयानी को बड़े स्तर पर शामिल करने की संभावनाओं का आकलन कर रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन् ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। उनका कहना है कि बढ़ते बच्चों के लिए पर्याप्त प्रोटीन जरूरी है और स्कूल के खाने में ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प होने चाहिए। मंत्री के मुताबिक, चिकन बिरयानी को लेकर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Youth Employment : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ता और रोजगार की मांग, सीएम साय को पत्र

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

पोषण और फूड सेफ्टी की होगी जांच

सरकार की योजना के तहत बच्चों के खाने में पोषण और प्रोटीन की जरूरतों का आकलन किया जाएगा। इसके लिए बाल रोग विशेषज्ञों, डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट की मदद ली जाएगी। साथ ही बड़े स्तर पर खाना तैयार करने, स्कूलों तक पहुंचाने और फूड सेफ्टी से जुड़े इंतजामों की भी जांच होगी।

सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का मेन्यू तैयार किया जा रहा है. (Photo- PTI)

मंत्री राजमोहन् ने मौजूदा मेन्यू में बार-बार आने वाले उपमा जैसे विकल्पों को बदलने की जरूरत भी बताई है। उनका कहना है कि बच्चों को पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट भोजन भी मिलना चाहिए। स्कूल भोजन के नए मेन्यू (Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal) में चिकन बिरयानी को शामिल करने का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री करेंगे।

नॉन-वेज नहीं खाने वालों को मिलेगा वेज भोजन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो बच्चे नॉन-वेज खाना नहीं खाते, उनके लिए वेजिटेरियन विकल्प जारी रहेंगे। यानी चिकन बिरयानी को सभी बच्चों के लिए अनिवार्य नहीं किया जाएगा। मंत्री राजमोहन् ने भी कहा है कि वेज खाना पसंद करने वाले बच्चों को वेजिटेरियन भोजन मिलता रहेगा।

यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana : 1,000 की मदद अब नाकाफी, महतारी वंदन में 2,500 देने की मांग, कांग्रेस प्रदेश सचिव ने CM को लिखा पत्र

Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal पहले होगा पायलट प्रोजेक्ट

चिकन बिरयानी को स्कूलों में शामिल करने से पहले पायलट और टेस्टिंग फेज रखा जाएगा। इसमें साफ-सफाई, खाना पकाने की प्रक्रिया और बड़े स्तर पर भोजन तैयार करने की क्षमता को परखा जाएगा। इसके बाद ही पूरे राज्य में इसे लागू करने पर फैसला होगा। इस प्रक्रिया में स्कूलों के मिड-डे मील (Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal) की गुणवत्ता और सुरक्षा को भी देखा जाएगा।

15.30 लाख छात्रों तक पहुंची ब्रेकफास्ट स्कीम

यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Chicken Biryani Mid Day Meal)  ने पेरुंथलैवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम का भी विस्तार किया है। 22 सितंबर से कक्षा छह से आठ तक के करीब 15.30 लाख छात्रों को इस योजना के दायरे में लाया गया है। यह योजना 15,454 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों तक पहुंचाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button