सारंगढ़ बिलाईगढ़

Chhattisgarh Youth Employment : शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ता और रोजगार की मांग, सीएम साय को पत्र

Chhattisgarh Youth Employment छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सरिता मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने पात्र शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता (Chhattisgarh Youth Employment) देने के साथ प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की मांग की है। उनका कहना है कि डिग्री और योग्यता होने के बावजूद रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को तत्काल आर्थिक सहारे के साथ स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh BJP Incharge Smriti Irani : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान

प्रतियोगी परीक्षाओं का खर्च भी बढ़ा

सरिता मल्होत्रा ने पत्र में कहा है कि प्रदेश के लाखों शिक्षित युवा लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं। रोजगार (Chhattisgarh Youth Employment)  नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक कठिनाइयां पैदा हो रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कोचिंग, आवेदन शुल्क और अन्य खर्चों के कारण ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को तत्काल राहत देने के लिए बेरोजगारी भत्ता (Chhattisgarh Youth Employment) की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू और विस्तारित की जानी चाहिए। इससे रोजगार की तलाश के दौरान युवाओं को कुछ आर्थिक सहारा मिल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : Cement Price Hike : सीमेंट महंगा, घर बनाना पड़ेगा भारी; एक बोरी पर 60 रुपये तक बढ़े दाम

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

भत्ता अस्थायी राहत, स्थायी रोजगार जरूरी

पत्र में सरिता मल्होत्रा ने कहा है कि बेरोजगारी भत्ता (Chhattisgarh Youth Employment)  केवल अस्थायी आर्थिक राहत है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि युवाओं की योग्यता और स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाने चाहिए। इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिलने के अवसर बढ़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें :  Assam Bhupesh Baghel Convoy Attack : असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, एसिड फेंकने का भी आरोप

 

उद्योग और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने का सुझाव

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रोजगार (Chhattisgarh Youth Employment)  के अवसर बढ़ाने के लिए राज्य में नए उद्योगों और रोजगारपरक निवेश को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर एमएसएमई और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग की गई है। आइटी, डिजिटल और आधुनिक कौशल आधारित रोजगार के अवसर तैयार करने के साथ कृषि आधारित उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को रोजगार से जोड़ने का सुझाव भी दिया गया है। अप्रेंटिसशिप, काम के दौरान प्रशिक्षण और नियमित रोजगार मेलों के आयोजन पर भी जोर दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Transport Department : ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर बस परमिट तक हुआ महंगा, नई दरें लागू

 

हर जिले में रोजगार और कौशल विकास योजना की मांग

सरिता मल्होत्रा ने प्रत्येक जिले में जिला रोजगार एवं कौशल विकास योजना तैयार करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि इससे स्थानीय स्तर पर युवाओं की योग्यता और उपलब्ध रोजगार अवसरों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकेगा। युवाओं को अपने घर के आसपास रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह उपयोगी कदम हो सकता है। उन्होंने स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवाओं को आसानी से ऋण और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की मांग भी की है। इससे नौकरी तलाशने वाले युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने का अवसर मिल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : Sarangarh Hospital Delivery : सारंगढ़ जिला अस्पताल में 543 सुरक्षित प्रसव, 41 जटिल सिजेरियन आपरेशन

 

Chhattisgarh Youth Employment  रोजगार जीवनभर की आत्मनिर्भरता

सरिता मल्होत्रा ने पत्र में कहा है कि बेरोजगारी भत्ता (Chhattisgarh Youth Employment) युवाओं को तत्काल आर्थिक सहारा दे सकता है, लेकिन स्थायी रोजगार ही उन्हें लंबे समय के लिए आत्मनिर्भर बनाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश के युवाओं की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए रोजगार और बेरोजगारी भत्ते से जुड़ी मांगों पर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों को गति देने के साथ कौशल विकास, स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Vegetable Price Hike : बारिश की मार से सब्जियों के दाम में उछाल, पालक 200, खेक्सी 150 और करेला 120 रुपये किलो

 

इन क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने का सुझाव

पत्र (Chhattisgarh Youth Employment)  में कृषि आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, अप्रेंटिसशिप और आन-द-जाब ट्रेनिंग जैसे क्षेत्रों को रोजगार से जोड़ने की मांग की गई है। इसके अलावा नियमित रोजगार मेलों के आयोजन और स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। सरिता मल्होत्रा ने कहा कि रोजगार के साथ युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था भी जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ठोस पहल करेंगे।

 

यह भी पढ़ें :  Sky Alloys Medical Camp : टेमटेमा में स्काई अलॉयज का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 116 मरीजों की जांच और उपचार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button