सारंगढ़ बिलाईगढ़

Sarangarh Raipur Fourlane Project : फोरलेन निर्माण में सुरक्षा और हरियाली की मांग, सरिता मल्होत्रा ने CM साय को लिखा पत्र

सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार होते हुए रायपुर फोरलेन सड़क (Sarangarh Raipur Fourlane Project) निर्माण को लेकर प्रदेश सचिव एवं पूर्व एल्डरमेन सुश्री सरिता मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने इस परियोजना को क्षेत्र के व्यापार, रोजगार और सुरक्षित आवागमन के लिए बेहद जरूरी बताया, लेकिन साथ ही सड़क निर्माण के दौरान पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की जोरदार मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें :  Sirpur School Salary Scam : 13 लाख का वेतन घोटाला! लिपिक ने खुद को ‘व्याख्याता’ बताकर उड़ाए पैसे, प्राचार्य समेत 2 निलंबित

सड़क निर्माण में पेड़ कटे तो कागजों में नहीं, जमीन पर हो रोपण

फोरलेन निर्माण के दौरान होने वाली पेड़ों की कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए सरिता मल्होत्रा ने कहा कि विकास के नाम पर केवल कागजों पर पौधरोपण की औपचारिकता न निभाई जाए। उन्होंने मांग रखी है कि जितने पेड़ों की बलि दी जाए, उतनी ही संख्या में इस फोरलेन सड़क (Sarangarh Raipur Fourlane Project) के दोनों ओर उपयुक्त स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं और उनके देख-रेख व संरक्षण की जिम्मेदारी तय की जाए। इसके अलावा फोरलेन के डिवाइडर में भी व्यवस्थित हरित पट्टी विकसित करने की योजना बनाई जाए, जिससे प्रदूषण, गर्मी और धूल से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें :   Mahindra XUV 3XO Launch : महिंद्रा ने भी चला अपना दांव… लांच की नई एसयूवी, 10 लाख से कम है कीमत

सड़क सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा मानकों पर जोर

केवल सड़क चौड़ी करने तक सीमित न रहकर इसे आधुनिक व सुरक्षित सड़क (Sarangarh Raipur Fourlane Project) बनाने की मांग की गई है। पत्र के जरिए सुझाव दिया गया है कि महत्वपूर्ण टर्निंग, जंक्शन और ब्लैक स्पॉट पर पर्याप्त साइन बोर्ड्स, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइटिंग, स्पीड ब्रेकर, क्रैश बैरियर और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था और स्कूल-अस्पताल जैसे आबादी वाले इलाकों में विशेष सुरक्षा घेरा तैयार करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें :  Raigarh Dairy Farm : 1,200 रुपये से शुरू किया कारोबार, 117 पशुओं तक पहुंचा फार्म; दूध से बढ़ी कमाई, 16 लोगों को रोजगार

Sarangarh Raipur Fourlane Project निर्माण से पहले सुरक्षा ऑडिट की मांग

सरिता मल्होत्रा ने मांग की है कि यह फोरलेन परियोजना (Sarangarh Raipur Fourlane Project) चालू होने के बाद हादसों का इंतजार करने के बजाय निर्माण से पहले ही वैज्ञानिक ट्रैफिक सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। इससे संभावित दुर्घटना क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें पहले ही ठीक किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, सही नियोजन के साथ दोनों को साधकर एक सुरक्षित और हरा-भरा फोरलेन तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  PM Kisan Maandhan Yojana : किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3000 पेंशन, जानें कौन ले सकता है लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button