छत्तीसगढ़

Dongripali Liquor Shop News : डोंगरीपाली शराब दुकान में ठंडी बीयर के लिए तरस रहे ग्राहक

Dongripali Liquor Shop News सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत डोंगरीपाली में संचालित शराब दुकान में ग्राहकों को ठंडी बीयर नहीं मिलने की शिकायत सामने आ रही है। ग्राहकों का आरोप है कि दुकान में जब भी वे ठंडी बीयर लेने पहुंचते हैं तो कर्मचारियों की ओर से कभी बिजली गुल होने तो कभी फ्रीजर खराब होने की बात कहकर उन्हें टाल दिया जाता है। लंबे समय से ऐसी स्थिति बने रहने के कारण ग्राहकों में नाराजगी है और कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है।

यह भी पढ़ें : OP Jindal Jayanti  : सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ मनी ओपी जिंदल की 96वीं जयंती, शहर से गांव तक हुए सेवा के आयोजन

ठंडी बीयर के लिए ग्राहक परेशान

ग्राहकों के मुताबिक, शराब दुकान (Dongripali Liquor Shop News) में बीयर उपलब्ध होने के बावजूद उसे ठंडा करके नहीं दिया जाता। ग्राहक जब ठंडी बीयर की मांग करते हैं तो कर्मचारियों की ओर से बिजली नहीं होने या फ्रीजर खराब होने का कारण बताया जाता है। ग्राहकों का कहना है कि यह स्थिति आए दिन बनी रहती है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : Delhi Capitals News : दादा और युवी बदलेंगे DC की किस्मत! IPL 2027 से पहले होगा बड़ा बदलाव

कोचियों को बिक्री का आरोप

ग्राहकों ने शराब दुकान (Dongripali Liquor Shop News)के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि दुकान में उपलब्ध बीयर को आम ग्राहकों को देने के बजाय कथित रूप से अवैध तरीके से कोचियों को बेचा जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्राहकों ने मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : SBI Clerk Recruitment 2026 : SBI में 1538 पदों पर भर्ती, 64 हजार रुपये तक सैलरी, इस तारीख तक करें आवेदन

विवाद की बनती है स्थिति

ठंडी बीयर नहीं मिलने को लेकर दुकान में कई बार ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनने की बात भी सामने आई है। ग्राहकों का कहना है कि यदि फ्रीजर वास्तव में खराब है या बिजली की समस्या है तो इसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि रोज-रोज की परेशानी और विवाद की स्थिति से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : Public Holiday Chhattisgarh  : 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल-कालेज, सरकारी दफ्तर और बैंक

जांच से सामने आएगी सच्चाई Dongripali Liquor Shop News

ग्राहकों (Dongripali Liquor Shop News) द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बाद शराब दुकान में बीयर की बिक्री, स्टॉक और फ्रीजर की स्थिति की जांच की आवश्यकता है। साथ ही यह भी देखा जाना जरूरी है कि दुकान में उपलब्ध बीयर की बिक्री नियमानुसार हो रही है या नहीं। यदि कोचियों को अवैध बिक्री के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

 

मैनेजर रहता है नदारद, फोन भी नहीं उठाता

दुकान (Dongripali Liquor Shop News) की इस अव्यवस्था के पीछे सबसे बड़ी वजह प्रबंधन की घोर लापरवाही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुकान का मैनेजर हमेशा अपनी ड्यूटी से नदारद रहता है। जब भी उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने या समस्या का समाधान चाहने के लिए मैनेजर को फोन करते हैं, तो वह फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझता। जिम्मेदार अधिकारी के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण सेल्समैनों के हौसले बुलंद हैं और वे ग्राहकों से मनमानी कर रहे हैं।

 

 

Dongripali Liquor Shop News क्या कहते हैं ग्राहक

 

डोंगरीपाली मदिरा दुकान में सुविधाओं का नामोनिशान नहीं है। जब भी जाओ, बिजली कटौती, स्टाक खत्म या मशीन खराब होने का रोना रोया जाता है। पूरी कीमत देने के बाद भी गर्म बीयर थमा दी जाती है। इस बदहाली से तंग आकर अब हमारे क्षेत्र के लोगों को ओड़िसा से लाकर पीना पड़ रहा है। प्रशासन इस तानाशाही पर तुरंत रोक लगाए।

लक्ष्मण चौधरी, ग्रामीण (गौरडीह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button