खेल

GT vs MI : तिलक वर्मा का धमाकेदार शतक, मुंबई ने गुजरात के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा

Gujarat Titans vs Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस  (GT vs MI)  इस सीजन में खराब फॉर्म और कई चुनौतियों से जूझ रही है, जबकि गुजरात टाइटन्स जीत की लय में नजर आ रही है। अहमदाबाद में गुजरात का रिकॉर्ड मजबूत रहा है, लेकिन मुंबई की टीम वापसी करने की क्षमता रखती है।

आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा के तूफानी शतक की बदौलत गुजरात के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। यह मुकाबला मुंबई के लिए करो या मरो जैसा है, वहीं गुजरात अपनी जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। फिलहाल गुजरात की बल्लेबाजी जारी है।

ऐसी रही मुंबई की बैटिंग GT vs MI

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस मुकाबले में भी खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले क्विंटन डिकॉक 13 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। डेब्यू कर रहे दानिश भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 15 रन ही बना सके। इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला। दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर को मजबूती दी।

तिलक ने खेली तूफानी पारी GT vs MI

13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा, जब नमन धीर 45 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद तिलक वर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए तेजी से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

फिफ्टी के बाद भी तिलक नहीं रुके। बल्लेबाजी के दौरान उन्हें चोट की समस्या भी हुई, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और आक्रामक अंदाज जारी रखा। तिलक वर्मा ने सिर्फ 45 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। अपनी पारी में तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button