बड़ी खबर

Rajya Sabha Election : चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा की

Election Commission : भारत के चुनाव आयोग ने (Rajya Sabha Election) 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ स्टेट्स (राज्य सभा) के हर दो साल में होने वाले चुनावों की घोषणा की है। चुनाव की तारीख 16 मार्च 2026 है। वोटों की गिनती भी वोटिंग वाले दिन ही होगी। ये सभी 2 अप्रैल और 9 अप्रैल को रिटायर हो रहे है।

राज्यसभा की इन 37 सीटों (Rajya Sabha Election) का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है। इन सीटों पर चुनाव के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, चुनाव आयोग के आदेश में नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च है। नामांकन की जांच 6 मार्च, जबकि 9 मार्च को नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव में मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से चार बजे तक होगा, इसी दिन पांच बजे से मतगणना की जाएगी। 20 मार्च चुनाव पूर्ण होने की अंतिम दिन है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

Rajya Sabha Election छत्तीसगढ़ में इनका कार्यकाल हो रहा खत्म

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha Election) केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा की दो सीटें खाली हो जाएंगी। केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह वर्ष 2020 में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। संसद में संवैधानिक और कानूनी मामलों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

फूलो देवी नेताम बस्तर क्षेत्र से आने वाली आदिवासी नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सामाजिक और जनजातीय मुद्दों पर उनकी मजबूत आवाज रही है। वह भी वर्ष 2020 में राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं। उनका कार्यकाल भी 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नई सदस्यता 3 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button