बड़ी खबरछत्तीसगढ़

CG Assembly Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, पांच बैठकें होंगी, बजट और नीतियों पर होगी चर्चा

CG Vidhan Sabha News :  छत्तीसगढ़ विधानसभा का छठवां मानसून  (CG Assembly Session )  सत्र आगामी 14 जुलाई 2025 से आरंभ होकर 18 जुलाई तक चलेगा। इस संक्षिप्त लेकिन अहम सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसमें वित्तीय कार्य, शासकीय नीति, और विधायी विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। विधानसभा सचिवालय ने इस आशय की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

इस सत्र (CG Assembly Session ) को महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह सरकार के कामकाज की मध्यावधि समीक्षा का अवसर देगा। सत्तारूढ़ दल जहां अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को सदन में रखेगा, वहीं विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें :- Emergency Alert : Air India की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट टेकऑफ से पहले रद्द, 5 दिन में 6 विमानों में बड़ा संकट

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

बजट सत्र में रही थी विधायकों की जबरदस्त सक्रियता (CG Vidhan Sabha News)

इससे पहले वर्ष 2025 का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चला था, जिसमें कुल 17 बैठकें हुई थीं। उसी दिन राज्यपाल रमेन डेका ने अभिभाषण दिया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया था।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

इस बजट सत्र में विधायकों ने कुल 1,862 सवाल लगाए थे, जिनमें से 943 तारांकित और 871 अतारांकित थे। दिलचस्प बात यह रही कि अधिकतर प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए गए, जो डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं में वृद्धि का संकेत है।

सदन में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बिजली, रोजगार, महिला सुरक्षा, और सड़क निर्माण जैसे विषयों पर गहन बहस देखने को मिली थी। (CG Assembly Session )

 

पक्ष-विपक्ष में होगा तकरार (CG Assembly Session )

मानसून सत्र (CG Assembly Session ) के दौरान विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर तकरार होने की संभावना है। दरअसल, प्रदेश के जगदलपुर में कांग्रेस कार्यालय को ईडी द्वारा जब्त करने और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार पर आक्रामक है।

दो दिन पहले पूरे प्रदेश में भाजपा व ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर भी भाजपा शिक्षकों व कांग्रेस के निशाने पर है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था, बिजली संकट जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो सकती है। दूसरी ओर, भाजपा सरकार अपने 6 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को सदन में जोर-शोर से प्रस्तुत करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button