Breaking News

Raipur Bhilai Durg Traffic : रायपुर–भिलाई-दुर्ग सफर में बड़ा ब्रेकथ्रू, अब नहीं लगेगा जाम

राजधानी रायपुर से ट्विन सिटी भिलाई–दुर्ग (Raipur Bhilai Durg Traffic) के बीच रोजाना जाम और धीमी रफ्तार से जूझ रहे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार गेट चौक पर अब ग्रेड सेपरेटर का निर्माण किया जाएगा, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव आने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद रायपुर–भिलाई–दुर्ग कॉरिडोर पर फास्ट ट्रैफिक और निर्बाध आवागमन संभव हो सकेगा।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Raipur Bhilai Durg Traffic)  ने दोनों चौकों पर ग्रेड सेपरेटर निर्माण के लिए कुल 77 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप दी गई है। लंबे समय से लंबित इस मांग को मंजूरी मिलने से क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलने जा रही है।

सिरसा गेट चौक और खुर्सीपार चौक रायपुर–दुर्ग मार्ग (Raipur Bhilai Durg Traffic) के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले जंक्शनों में शामिल हैं। यहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे पीक ऑवर्स में लंबा जाम लगना आम बात रही है। ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के बाद वाहनों को सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा और ट्रैफिक का प्रवाह लगातार बना रहेगा। इससे न सिर्फ यात्रा समय घटेगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

Raipur Bhilai Durg Traffic फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं

गौरतलब है कि रायपुर और दुर्ग के बीच पहले ही कुम्हारी चौक, डबरा पारा, पावर हाउस चौक और सुपेला चौक पर फ्लाईओवर बनाए जा चुके हैं, जिससे इस मार्ग पर काफी हद तक राहत मिली है। सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के बाद यह पूरा कॉरिडोर लगभग सिग्नल-फ्री हो जाएगा।

यह सड़क रायपुर–भिलाई–दुर्ग औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में औद्योगिक मालवाहक वाहन गुजरते हैं। बेहतर ट्रैफिक फ्लो से उद्योगों को समय और लागत दोनों में लाभ मिलेगा। राज्य और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से मिली इस मंजूरी को क्षेत्र के लिए एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button