छत्तीसगढ़रोजगार

CG Rojgar Mela 2025 : 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 621 पदों पर होगी सीधी भर्ती

CG Rojgar Mela 2025 : नौकरी (CG Rojgar Mela 2025) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा आगामी 14 जुलाई को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कम्पोजिट भवन स्थित रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक जैसे एलआईसी धमतरी, प्रथम एजुकेशन कुरूद और नीलेश ज्वेलर्स धमतरी भाग लेंगे।

इस रोजगार मेले (CG Rojgar Mela 2025) में कुल 621 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले योग्य एवं इच्छुक आवेदकों को आमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू के लिए आने वाले उम्मीदवारों को अपने समस्त दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक या स्नातकोत्तर है, वे इस साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों में पदस्थ किया जाएगा।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। यह कैम्प न केवल बेरोजगारों को नौकरी प्रदान करेगा, बल्कि स्वरोजगार की दिशा में भी प्रेरित करेगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

किन पदों पर हो रही है भर्ती

प्रबंधक

ब्रांच मैनेजर

सेल्स एजेंट

वेल्डर

प्लंबर

हाउसकीपिंग स्टाफ

एकाउंटेंट

सोलर पीवी इंस्टालर

 

(CG Rojgar Mela 2025) शैक्षणिक योग्यता

8वीं, 10वीं, 12वीं

ITI

स्नातक (Graduate)

स्नातकोत्तर (Postgraduate)

 

क्या लाना होगा

शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण पत्र

2 पासपोर्ट साइज फोटो

 

ये भी पढ़े : Khel Vritti Yojana Chhattisgarh : 75 हजार तक की खेलवृत्ति देगी छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, जानिए कहां करे आवेदन

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button