छत्तीसगढ़

Sky Alloys and Power Limited : पौधरोपण से गूंजा स्काई एलॉयज परिसर, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Raigarh News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड (Sky Alloys and Power Limited) रायगढ़ द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी के एसएमएस, एसआईडी, रोलिंग मिल और पावर प्लांट सहित विभिन्न विभागों में संयंत्र परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में कंपनी (Sky Alloys and Power Limited) के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन साथ-साथ चल सकते हैं, यदि सभी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन और कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करता है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

बाहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए Sky Alloys and Power Limited

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया। संयंत्र परिसर के विभिन्न हिस्सों के साथ बाहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने हरित और टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button