छत्तीसगढ़बड़ी खबर

Raigarh News आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, ग्राम पडिगांव में 24 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Rajdhanitimes Chhattisgarh raigarh       8 जुलाई, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार पुलिस ने ग्राम पड़िगांव में छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 24 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है।

दिनांक 07 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पड़िगांव निवासी भरत यादव अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां शराब पी रहे कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की, जिसने अपना नाम भरत यादव, पिता राजकुमार यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पड़िगांव, थाना तमनार बताया। पूछताछ में उसने महुआ शराब रखना एवं बिक्री करना स्वीकार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के मकान एवं बाड़ी से 2-2 लीटर क्षमता की 12 स्प्राइट एवं फेंटा की प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 24 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में महुआ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद आरोपी भरत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं पुष्पेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button