छत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में अपात्रों की जांच में फंसी 90 हजार महिलाएं, एक माह में 7 हजार नाम सूची से हटे

Mahatari Vandan Yojana Scheme : राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandan Yojana) की 17वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को 647.66 करोड़ से ज्यादा की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की है। हालांकि, जून के मुकाबले इस बार करीब 7,000 महिलाओं को सूची से बाहर कर दिया गया है, जिससे अब तक योजना से हटाई गई महिलाओं की कुल संख्या लगभग 90,000 हो गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

जून माह में जहां 69,30,041 महिलाओं को किस्त का लाभ दिया गया था, वहीं जुलाई में यह संख्या घटकर 69,23,167 रह गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इनमें से लगभग 48,000 नाम उन महिलाओं के हैं जिनकी मृत्यु की सूचना मिलने के बाद उन्हें सूची से हटाया गया। यह जानकारी विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों, परियोजना अधिकारियों और हितग्राहियों के परिजनों से प्राप्त होती है। हर महीने 28 तारीख तक प्राप्त मृत्यु प्रमाणित जानकारी को पोर्टल में दर्ज कर हितग्राहियों की सूची अपडेट की जाती है।

योजना (Mahatari Vandan Yojana) की शुरुआत के समय कुछ महिलाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर दिया था, जिससे दोहराव हुआ और सत्यापन के बाद उनके नाम हटाए गए। कई मामलों में आधार कार्ड 10 वर्षों से अधिक पुराने और निष्क्रिय पाए गए, जिसके कारण उन महिलाओं को भी सूची से बाहर किया गया। इसके अलावा कुछ महिलाएं शासकीय सेवा में कार्यरत थीं, फिर भी योजना का लाभ ले रही थीं—शिकायत मिलने पर न सिर्फ उनके नाम हटाए गए, बल्कि उनसे राशि की वसूली भी की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

विभाग ने अपात्र या संदिग्ध हितग्राहियों को चिन्हांकित कर ‘होल्ड फॉर इंक्वायरी’ श्रेणी में डाल दिया है, जिससे फिलहाल उनके भुगतान रोक दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से योजना की पारदर्शिता और पात्रता का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को वाराणसी से महतारी वंदन योजना (Mahatari Vandan Yojana) की शुरुआत की थी। पहले चरण में 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं को ₹1,000 की प्रथम किस्त प्रदान की गई थी। यह योजना 21 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की सहायता प्रदान करती है।

 

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी हितग्राही महिलाओं से आग्रह किया है कि वे अपने आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट कराएं। कई महिलाओं का आधार इनएक्टिव होने के कारण उनके खातों में योजना की राशि नहीं भेजी जा सकी। यह अनिवार्य प्रक्रिया है, जिससे भुगतान बाधित न हो।

Mahatari Vandan Yojana पोर्टल के दोबारा खुलने का इंतजार

प्रदेश की कई महिलाएं जो पात्र होते हुए भी पंजीयन नहीं करा सकीं, अब पंजीयन पोर्टल के फिर से खुलने का इंतजार कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पोर्टल फिर से खोलने की घोषणा की है, जिससे नए पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जा सके।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button