बड़ी खबर

CG Excise Officer Suspended : शराब दुकानों में मनमानी पड़ी भारी, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और जांच में लापरवाही (CG Excise Officer Suspended)  के मामलों में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने दो आबकारी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं धमतरी की सहायक आयुक्त आबकारी नीलोफर जैन के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें : Kanker Bridge Wooden News : सपनों की राह पर मौत का पुल, लकड़ी के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

जांच में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रोहांसी स्थित देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में अधिक दर पर शराब बिक्री की शिकायत की जांच के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव की लापरवाही सामने आई। जांच में दुकान की सीसीटीवी रिकार्डिंग अधूरी मिली और इसकी जानकारी समय पर जिला कार्यालय को भी नहीं दी गई। इस मामले में शराब दुकान में अनियमितता को गंभीर मानते हुए विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पी. माधव राव को निलंबित (CG Excise Officer Suspended) कर दिया है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : Go Back Bhupesh Baghel : मुक्तसर में ‘गो बैक बघेल’ के पोस्टर, कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

बालोद में अनियमितता पर उपनिरीक्षक निलंबित

बालोद जिले की देशी कंपोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित सीमा से अधिक शराब बिक्री और जांच में अनियमितता मिलने पर आबकारी उपनिरीक्षक आशा राम शाक्य के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित (CG Excise Officer Suspended) कर दिया गया। मामले में ओवररेट शराब बिक्री (Overcharging in Liquor Sale) की शिकायत सामने आई थी। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय उप आयुक्त आबकारी, दुर्ग संभाग कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

सहायक आयुक्त पर भी होगी कार्रवाई CG Excise Officer Suspended

धमतरी की सहायक आयुक्त आबकारी नीलोफर जैन के विरुद्ध भी विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। विभाग ने शराब दुकानों की निगरानी और जांच व्यवस्था में लापरवाही को गंभीरता से लिया है। आबकारी विभाग की कार्रवाई (Excise Department Action) के बाद अधिकारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Barbati Farming : मचान विधि से करें बरबटी की खेती, मिलेगा बंपर फायदा

नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी सख्त कार्रवाई

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब दुकानों के संचालन में निर्धारित नियमों का उल्लंघन, अधिक कीमत पर बिक्री या जांच में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग (CG Excise Officer Suspended) की ओर से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच संसद में आज पेश होंगे अहम बिल, विपक्ष का विरोध जारी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button