Breaking News

Lava Bold N2 Pro  :  7,999 में लॉन्च हुआ दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी का पावर पैक

Lava smartphone launch :  स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता लावा (Lava) ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन लावा बोल्ड N2 प्रो (Lava Bold N2 Pro) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मात्र ₹7,999 की कीमत में उतारा है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 128GB स्टोरेज जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

बड़ी स्क्रीन और स्मूद अनुभव (Smooth Experience)

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले (HD+ Display) दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट (Refresh Rate) के साथ आता है। इस वजह से यूजर को स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी स्मूद अनुभव मिलता है। इस बजट में जहां आमतौर पर 90Hz डिस्प्ले मिलता है, वहीं 120Hz एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर (Performance & Software)

लावा बोल्ड N2 प्रो में यूनिसॉक T7250 प्रोसेसर (Unisoc T7250 Processor) दिया गया है, जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और कॉलिंग जैसे बेसिक कामों के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें 4GB रैम (RAM) और 128GB स्टोरेज (Storage) दी गई है, जो इस कीमत में बड़ा प्लस पॉइंट है। यह फोन एंड्रॉयड 15 (Android 15) पर चलता है और इसमें क्लीन तथा लगभग बिना अनावश्यक ऐप्स (Bloatware) वाला अनुभव मिलता है।

Lava Bold N2 Pro launched in India

कैमरा और बैटरी (Camera & Battery)

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा (Rear Camera) दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Front Camera) मौजूद है। फोन (Lava Bold N2 Pro) में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। साथ ही इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग (Fast Charging) सपोर्ट भी मिलता है।

अन्य फीचर्स (Other Features)

यह डिवाइस IP54 रेटिंग (IP54 Rating) के साथ आता है, यानी हल्की धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर (Side Mounted Fingerprint Sensor), डुअल सिम सपोर्ट (Dual SIM Support), यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (USB Type-C Port) और 3.5mm हेडफोन जैक (Headphone Jack) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता Lava Bold N2 Pro

लावा बोल्ड N2 (Lava Bold N2 Pro) प्रो की कीमत भारत में ₹7,999 रखी गई है। यह 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल से फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा और इसे ऑरोरा गोल्ड (Aurora Gold) व एक्लिप्स ग्रे (Eclipse Grey) कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button