टेक्नोलाजी

itel Ace 3 Heera : 949 में लांच हुआ नया फीचर फोन, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

1,000 रुपये से कम कीमत में USB Type-C, 13 दिन का स्टैंडबाय, वायरलेस FM और King Talker Voice Assistant का मिलेगा सपोर्ट।

itel Ace 3 Heera अगर आपका बजट 1,000 रुपये से कम है और आप एक भरोसेमंद फीचर फोन खरीदना चाहते हैं, तो itel ने आपके लिए नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने भारत में itel Ace 3 Heera लांच किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 949 रखी गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इतनी कम कीमत में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जो अब तक इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

यह भी पढ़ें : UPI Payment Rules News : फोन पे और गूगल पे से 2 हजार से अधिक का भुगतान करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, जानें किस पर लगेगा चार्ज और किसे मिलेगी राहत

Type-C चार्जिंग के साथ लंबी बैटरी लाइफ

itel Ace 3 Heera में 1.8 इंच की डिस्प्ले और 1000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 13 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देता है। फोन में AI Battery Optimization और Super Battery Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो बैटरी की खपत को कम करते हैं और कम चार्ज में भी लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देते हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

यह भी पढ़ें : CG Excise Officer Suspended : शराब दुकानों में मनमानी पड़ी भारी, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

itel Ace 3 Heera वायरलेस FM तक कई फीचर्स 

इस फीचर फोन में King Talker Voice Assistant दिया गया है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कई उपयोगी फीचर्स भी मिलते हैं। इनमें…

वायरलेस FM रेडियो
FM रिकॉर्डिंग
ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग
डुअल सिम सपोर्ट
ब्लूटूथ
टॉर्च
3.5mm हेडफोन जैक

यह भी पढ़ें : Kanker Bridge Wooden News : सपनों की राह पर मौत का पुल, लकड़ी के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

32GB तक बढ़ा सकेंगे स्टोरेज

फोन में 32MB RAM और 32MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यूजर्स मेमोरी कार्ड से सीधे अपनी पसंदीदा रिंगटोन भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में 200 कान्टैक्ट सेव करने की सुविधा, कॉन्टैक्ट फोटो और आइकन सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

कीमत और उपलब्धता

itel Ace 3 Heera की कीमत ₹949 रखी गई है। यह फोन देशभर के आफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यदि आप कॉलिंग, मैसेज, FM रेडियो और लंबी बैटरी वाला सस्ता फीचर फोन तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

itel Ace 3 Heera के प्रमुख फीचर्स

कीमत : 949
डिस्प्ले : 1.8 इंच
बैटरी : 1000mAh (13 दिन तक स्टैंडबाय)
चार्जिंग : USB Type-C
RAM/स्टोरेज : 32MB + 32MB
एक्सपेंडेबल स्टोरेज : 32GB तक
Voice Assistant : King Talker (हिंदी और अंग्रेजी)
अन्य फीचर्स : वायरलेस FM, FM रिकार्डिंग, आटो काल रिकार्डिंग, ब्लूटूथ, डुअल सिम, टॉर्च, 3.5mm हेडफोन जैक

यह भी पढ़ें : School Deer Video : स्कूल में पहुंचा 1 हिरण, बच्चों ने देखा तो रह गए हैरान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button