कृषि समाचार

Spinach Seeds Online : गार्डन में उगाइए पालक की ऑल ग्रीन किस्म, यहां मिलेंगे ऑनलाइन बीज

Home Gardening Tips : अगर आप अपने गार्डन में ताज़ा और पौष्टिक पालक (Spinach Seeds Online) उगाने की सोच रहे हैं, तो नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) द्वारा उपलब्ध कराए गए  ‘ऑल ग्रीन’ वैरायटी के बीज आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हो सकते हैं। घर पर उगाया गया पालक रसोई और सेहत—दोनों के लिए फायदेमंदहोता है। कृषि और बागवानी प्रेमियों के बीच यह किस्म तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि इसकी पत्तियाँ नरम, हरी और उच्च पोषण वाली होती हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

 

NSC ने जारी की पालक बीजों की जानकारी

NSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पालक की इस विशेष किस्म के बारे में बताया है कि ग्राहक अब मात्र 60 रुपये में घर बैठे ऑल ग्रीन वैरायटी (Spinach Seeds Online) के बीज मंगा सकते हैं। NSC स्टोर पर उपलब्ध 250 ग्राम का पैक बगीचे या किचन गार्डन में पालक उगाने के लिए पर्याप्त है। (All Green Spinach Variety) इस वैरायटी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पत्तियों का रंग गहरा आकर्षक हरा होता है और यह तेजी से बढ़ती है, जिससे जल्दी कटाई संभव होती है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Oplus_131072

Spinach Seeds Online ऑर्डर करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

माय स्टोर पर यह बीज “NSC PALAK VARIETY ALL GREEN TRUTHFUL LABELLED SEED” नाम से उपलब्ध है। यह प्रोडक्ट नॉट-कैंसलेबल और नॉट-रिटर्नेबल श्रेणी में है, यानी ऑर्डर देने के बाद इसे न तो रद्द किया जा सकता है और न ही वापस भेजा जा सकता है। इसलिए किसानों और बागवानी प्रेमियों को ऑर्डर करने से पहले मात्रा और आवश्यकता अवश्य सुनिश्चित करनी चाहिए। (NSC Certified Seeds)

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

 घर पर पालक उगाने का आसान तरीका

ऑल ग्रीन वैरायटी गार्डन या छोटे गमलों (Spinach Seeds Online)  दोनों में आसानी से उगाई जा सकती है। इसके लिए हल्की मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित सिंचाई की जरूरत होती है। बीजों की बुवाई छाया रहित स्थान पर करें और मिट्टी को हमेशा हल्की नमी में रखें। 30–35 दिनों में पत्तियाँ तोड़ने योग्य हो जाती हैं। घर पर उगाया पालक कीटनाशक-मुक्त, ताज़ा और स्वादिष्ट होता है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button