मनोरंजन

Ramayana Teaser  : हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर बने राम तो यश ने रावण के लुक में मचाया धमाल

Ramayana Movie 2026 : 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीजर (Ramayana Teaser) रिलीज कर दिया गया, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस टीजर (Ramayana Teaser) में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक सामने आई, जबकि माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आईं। वहीं, लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे दिखाई दिए।

हालांकि, इस टीजर (Ramayana Teaser) में सनी देओल, जो फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं, उनकी झलक देखने को नहीं मिली। यह बात फैंस के लिए हैरान करने वाली रही, क्योंकि हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए इस टीजर में हनुमान का न दिखना बड़ा सवाल बन गया।

बताया जा रहा है कि इस टीजर (Ramayana Teaser) में सनी देओल की सिर्फ आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे ‘राम’ का उच्चारण करते हैं, लेकिन उनका चेहरा कहीं भी नजर नहीं आता। इससे फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

टीजर में क्यों नहीं दिखे सनी देओल Ramayana Teaser

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने अभी फिल्म के अपने अधिकांश सीन की शूटिंग पूरी नहीं की है। उनका शेड्यूल इस समय काफी व्यस्त चल रहा है, जिसकी वजह से वे फिल्म के पहले भाग में केवल सीमित भूमिका यानी कैमियो करते नजर आएंगे। यही कारण है कि मेकर्स ने उन्हें टीजर (Ramayana Teaser) में पूरी तरह से रिवील नहीं किया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

https://www.instagram.com/reel/DWndqlMjDSQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

जानकारी के अनुसार, सनी देओल का किरदार फिल्म के दूसरे भाग में ज्यादा महत्वपूर्ण और विस्तृत होगा। ऐसे में मेकर्स उनकी एंट्री को बड़े स्तर पर दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि दर्शकों को एक भव्य अनुभव मिल सके।

यश रावण के अवतार में नजर आ रहे

रामायण का 2 मिनट 38 सेकंड का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में रणबीर कपूर की राम के रोल में एंट्री को बहुत ही शानदार और ग्रैंड तरह से दिखाया गया है। वहीं, सबसे ज्यादा लाइमलाइट लूटने वाली एंट्री रावण की बताई जा रही है। साउथ सुपरस्टार एक्टर यश रावण के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक सोशल मीडिया पर भी बहुत वायरल हो रहा है। हालांकि, रावण का चेहरा नहीं दिखाया गया है, जिससे लोगों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। साथ ही फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सेलेब्स ने दिया रिएक्शन Ramayana Teaser

फिल्म के इस टीजर (Ramayana Teaser) को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और रणबीर कपूर ने प्रभु राम के किरदार को दिव्यता और श्रद्धा के साथ निभाया है। वहीं सिद्धार्थ आनंद ने टीजर की तारीफ करते हुए इसे शानदार बताया और कहा कि वह इसके अगले हिस्से का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

फैंस का कैसा है रिएक्शन Ramayana Teaser

सोशल मीडिया पर इस टीजर (Ramayana Teaser) को मिला-जुला प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ यूजर्स इसकी तुलना आदिपुरुष से भी कर रहे हैं, जो पहले रामायण पर आधारित फिल्म रही है।

बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग इसके अगले साल दिवाली के मौके पर दर्शकों के सामने आएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button