मनोरंजन

Border 2 : 300 करोड़ पार हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’, शनिवार को ‘मर्दानी 3’ की भी बढ़ी कमाई

इस समय सिनेमाघरों में बॉलीवुड के कई स्टार्स की फिल्म लगी हुई है। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) रिलीज के पहले दिन से शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ से फिल्म को बराबर की टक्कर मिल रही है। वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंड डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की है। यही हाल फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ का रहा है। ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे ये फिल्म पस्त नजर आ रही हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

‘वध 2’ कलेक्शन

खबरों के अनुसार (Border 2) फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए थे। लेकिन शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन संजय मिश्रा की फिल्म ने 71 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1.21 करोड़ रुपये हो चुका है। इस मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

‘भाबी जी घर पर हैं’ कलेक्शन

(Border 2) खबरों के अनुसार फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने पहले दिन 20 लाख रुपये कमाए थे। वहीं शनिवार को 35 लाख रुपये बटोर लिए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 55 लाख रुपये हो चुका है। यह फिल्म टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है। लेकिन बड़े पर्दे पर यह कोई कमाल नहीं कर सकी है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

‘मर्दानी 3’ कलेक्शन

फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने नौवें दिन 2.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि आठवें दिन 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 30.90 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाया और अपनी कमाई में इजाफा किया है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

(Border 2) 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘बॉर्डर 2’

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) ने शुरुआती दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब यह फिल्म 16 दिन में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार करने में कामयाब रही है। खबरों के अनुसार इस फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 15वें दिन यानी शुक्रवार को 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 301.50 करोड़ रुपये हो चुका है। वैसे मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button