खेल

IND Vs USA Match Preview : आज से अपने वर्ल्डकप अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया

आज से टी20 वर्ल्डकप 2026 (IND Vs USA Match Preview) का आगाज हो चुका है। पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान को दो विकेट से जीत मिली। दूसरा मैच वेस्ट इंडीज और आयलैंड के बीत खेला जा रहा है। इसके बाद तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे मेजबान भारत और यूएसए के बीच खेला जाएगा।

भारत (IND Vs USA Match Preview) डिफेंडिंग चैंपियन है, वह अपना टाइटल बचाने इस वर्ल्डकप में उतरेगी। अभी तक के टी20 विश्वकप के इतिहास में कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी है। भारत की पहली चुनौती अमेरिका की है। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारत (IND Vs USA Match Preview) का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक एक ही मैच खेला गया है। जो कि पिछले 2024 के वर्ल्डकप में खेल गया था। इस मैच को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया था।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

Image

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

(IND Vs USA Match Preview) पिच और मौसम

मौसम की बात करें तो मुंबई में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं। यहां का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिच की बात करें तो वानखेड़े पिच लाल मिट्टी से बनी है। यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है।

यहां इंटरनेशनल से लेकर आईपीएल (IND Vs USA Match Preview) तक के मैचों में बड़े स्कोर बनते देखे गए हैं। वानखेड़े का आउटफील्ड भी तेज है, जो बल्लेबाजों को ज्यादा मदद पहुंचाता है। मैच शुरू होने के थोड़े समय के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होने लगती है, इसलिए आज जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

USA : सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button