कारोबार

Mahindra Mega Plant Maharashtra : विदर्भ बनेगा ऑटो हब! 15,000 करोड़ का निवेश, हजारों नौकरियों की तैयारी!

महाराष्ट्र को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब (Mahindra Mega Plant Maharashtra)  बनाने की दिशा में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। कंपनी ने नागपुर में कार और ट्रैक्टर निर्माण के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सुपर प्लांट की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को महिंद्रा मेगा प्लांट के नाम से देखा जा रहा है, जिस पर अगले दस वर्षों में लगभग 15,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

यह बड़ा ऐलान एडवांटेज विदर्भ (Advantage Vidarbha) कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसका उद्देश्य विदर्भ क्षेत्र को एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। महिंद्रा ने साफ किया कि यह सुपर प्लांट न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई ऊंचाई देगा।

1,500 एकड़ में बनेगा महिंद्रा का सुपर प्लांट

कंपनी के अनुसार, नागपुर के पास प्रस्तावित महिंद्रा मेगा प्लांट (Mahindra Mega Plant Maharashtra) करीब 1,500 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। इसके साथ ही संभाजीनगर में 150 एकड़ का आधुनिक सप्लायर पार्क भी विकसित किया जाएगा। इस फैक्ट्री में साल 2028 से उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

एक बार पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद यहां हर साल 5 लाख से अधिक कारों और लगभग 1 लाख ट्रैक्टरों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद यह प्लांट महिंद्रा की भारत में सबसे बड़ी इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बन जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा उत्पादन

महिंद्रा का यह सुपर प्लांट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। महिंद्रा मेगा प्लांट (Mahindra Mega Plant Maharashtra) में कंपनी के नेक्स्ट जेनरेशन वाहन प्लेटफॉर्म जैसे NU_IQ आर्किटेक्चर को सपोर्ट किया जाएगा। यहां पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के वाहनों का उत्पादन होगा।

इन वाहनों को न केवल घरेलू बाजार बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए फैक्ट्री में अत्याधुनिक ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और स्मार्ट प्रोडक्शन सिस्टम लगाए जाएंगे।

महाराष्ट्र में और जमीन खरीदेगी महिंद्रा

महिंद्रा की योजना यहीं खत्म नहीं होती। कंपनी इगतपुरी-नासिक क्षेत्र में भी अतिरिक्त जमीन खरीदेगी, जिससे मौजूदा प्रोडक्ट और इंजन कैपेसिटी को बढ़ाया जा सके। साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी बिजनेस को भी मजबूत किया जाएगा। कुल मिलाकर महिंद्रा मेगा प्लांट (Mahindra Mega Plant Maharashtra) के तहत कंपनी महाराष्ट्र में तीन स्थानों पर 2,000 एकड़ से अधिक जमीन विकसित करने की तैयारी में है।

Mahindra Factory in Nagpur

Mahindra Mega Plant Maharashtra सरकार और कंपनी ने क्या कहा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस निवेश को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला महाराष्ट्र के मजबूत औद्योगिक वातावरण और प्रगतिशील नीतियों में महिंद्रा के भरोसे को दर्शाता है। इससे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और विदर्भ क्षेत्र का तेज़ी से विकास होगा।

वहीं महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीईओ राजेश जेजुरिकर ने कहा कि यह सुपर प्लांट कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यात्रा का मील का पत्थर है और ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्य को और मजबूती देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button