बड़ी खबर

Raigarh News होटल व्हाइट रोज में जांच दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार और शांति भंग की आशंका पर संचालक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई

11 जुलाई, रायगढ़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के होटल, लॉज एवं सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 की शाम थाना साइबर एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में औचक जांच की।

जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर पुलिस टीम ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी। इस दौरान होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया तथा समझाइश के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा होटल संचालक को थाना कोतवाली लाकर समझाइश दी गई, लेकिन वहां भी वह उग्र व्यवहार करता रहा। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत उसे प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ्तार किया। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
IMG-20260909-WA0011

अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी, अन्य होटलों में भी होगी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button