कृषि समाचार

Pea Farming Guide : अगर आप भी मटर की खेती करने का सोच रहे हैं तो ये तीन टॉप किस्में हो सकती हैं फायदेमंद

ICAR Pea Varieties अगर आप किसान हैं और मटर की खेती (Pea Farming Guide) करने का विचार कर रहे हैं, तो आईसीएआर द्वारा विकसित मटर की तीन उन्नत किस्में आपके लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो सकती हैं। फरवरी–मार्च के दौरान ताजी हरी मटर की मांग तेजी से बढ़ती है, ऐसे में इन किस्मों की खेती करने पर कम लागत में बेहतर बाजार भाव प्राप्त किया जा सकता है। ICAR द्वारा विकसित ये तीन प्रमुख किस्में वी.एल. माधुरी, वी.एल. सब्जी मटर-15, और पूसा थ्री —किसानों को उच्च पैदावार, बेहतर गुणवत्ता और रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

इसे भी पढ़ें : Rain Forecast CG : किसानों के लिए मुसीबत… बंगाल में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

1. वी.एल. माधुरी : बिना छिलके खाने योग्य नई किस्म

वी.एल. माधुरी ऐसी किस्म है जिसे बिना छिलके भी खाया जा सकता है। यह रबी सीजन की बुवाई के लिए (VL Madhuri Benefits) बेहद उपयुक्त है। नवंबर में बोने पर यह 122–126 दिनों में तैयार हो जाती है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में इसकी पैदावार उत्कृष्ट (Pea Farming Guide) पाई गई है। किसान प्रति हेक्टेयर 13 टन तक उपज प्राप्त कर सकते हैं। इस किस्म में उकठा रोग के प्रति बेहतर प्रतिरोधक क्षमता होती है।

2. वी.एल. सब्जी मटर-15 : ठंडी जलवायु के लिए श्रेष्ठ किस्म

वी.एल. सब्जी मटर-15 ठंडी जलवायु और उत्तर–पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के लिए आदर्श मानी जाती है। यह किस्म रबी सीजन की बुवाई में (VL Sabji Matar-15 Yield) 128–132 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
किसान इससे प्रति हेक्टेयर 100–120 क्विंटल तक की पैदावार (Pea Farming Guide) ले सकते हैं। इसमें चूर्णिल आसिता, सफेद सड़ांध, पर्ण-झुलसा जैसे प्रमुख रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता है। पौधों की ऊँचाई 60–70 सेंटीमीटर और फलियाँ हरी तथा घुमावदार होती हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इसे भी पढ़ें : India vs South Africa ODI Tickets : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए आज दूसरे फेज की ऑनलाइन टिकट

3. पूसा थ्री : अगेती किस्म, जल्दी उपज और बेहतर बाजार भाव

पूसा थ्री एक अगेती किस्म है, जो सिर्फ 50–55 दिनों में फल देना शुरू कर देती है। इस किस्म की हर फली में (Pusa Three Pea Variety) 6–7 दाने होते हैं, जिससे बाजार (Pea Farming Guide) में इसकी मांग हमेशा अधिक रहती है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में यह बेहद उपयुक्त मानी जाती है। किसान इससे प्रति एकड़ 20–21 क्विंटल तक की उपज ले सकते हैं, जिससे कम समय में अधिक मुनाफा प्राप्त होता है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

इसे भी पढ़ें : Drishti Abhiyan Jindal Foundation : दृष्टि अभियान के तहत बच्चों की आंखों की सेहत सुधार रहा जिंदल फाउंडेशन

किस किसानों के लिए सबसे बेहतर

यदि आप जल्दी उपज चाहते हैं – पूसा थ्री
ठंडी जलवायु और पहाड़ी क्षेत्र – वी.एल. सब्जी (Pea Farming Guide) मटर-15
ज्यादा उत्पादन और बिना छिलके खाने वाली किस्म – वी.एल. माधुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button