NTPC Electron Quiz : छात्रों के लिए खुला ज्ञान का मंच, 9 शहरों में होगी प्रतियोगिता
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए NTPC Electron Quiz 2026-27 (NTPC Electron Quiz) में अपनी प्रतिभा और ज्ञान दिखाने का मौका है। प्रतियोगिता की शुरुआत 5 सितंबर को लखनऊ में होने वाले क्षेत्रीय दौर से होगी। इसका ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
9 शहरों में होंगे क्षेत्रीय मुकाबले
NTPC के अनुसार इस साल क्विज का आयोजन देश के नौ शहरों में किया जाएगा। इनमें लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा शामिल हैं। क्षेत्रीय मुकाबले 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। NTPC Electron Quiz (NTPC Electron Quiz) छात्रों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देगा।
दो छात्रों की टीम करेगी हिस्सा
क्विज में दो छात्रों की टीम भाग लेगी। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ‘द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ रखा गया है। इसका उद्देश्य छात्रों के ज्ञान को परखने के साथ उनकी सोचने-समझने और सवालों का तार्किक जवाब देने की क्षमता को बढ़ावा देना है।
क्षेत्रीय विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार
क्षेत्रीय स्तर पर विजेता टीम को 60 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये और तीसरे स्थान की टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चौथे से छठे स्थान तक रहने वाली टीमों को 8-8 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा। NTPC Electron Quiz में छात्रों के लिए पुरस्कार राशि के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का अवसर भी है।
राष्ट्रीय स्तर पर होगी कड़ी टक्कर
क्षेत्रीय मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष दो टीमें तीन नेशनल सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद प्रत्येक सेमीफाइनल से दो-दो टीमें राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
राष्ट्रीय सेमीफाइनल 7 अक्टूबर और ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर 2026 को NTPC के पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (PMI) में आयोजित होंगे। राष्ट्रीय स्तर के NTPC Electron Quiz में विजेता टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
राष्ट्रीय विजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपये
राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 60 हजार रुपये और तीसरे स्थान की टीम को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 16-16 हजार रुपये मिलेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली अन्य 12 टीमों को भी 8-8 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
2004 में हुई थी Electron Quiz की शुरुआत
NTPC Electron Quiz का आयोजन दो दशक से ज्यादा समय से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। NTPC के अनुसार इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सीखने की रुचि और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना है। समय के साथ यह प्रतियोगिता कंपनी के प्रमुख छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों में शामिल हो गई है।
NTPC का अक्षय ऊर्जा पर भी फोकस
NTPC भारत सरकार की महारत्न कंपनी और देश की प्रमुख एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में शामिल है। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है। NTPC ने 2032 तक 60 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा कंपनी न्यूक्लियर पावर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, कार्बन कैप्चर और ग्रीन केमिकल्स जैसी नई तकनीकों में भी निवेश कर रही है।











