खेल

IPL 2026 : आईपीएल की सबसे महंगी टीम बनी आरसीबी, 16 हजार करोड़ में बिकी, राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा

Royal Challengers Bangalore : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के इतिहास में एक और बड़ी कारोबारी डील सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब Royal Challengers Bengaluru (आरसीबी) को भी नया मालिक मिल गया है। इस सौदे के साथ आरसीबी आईपीएल की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Aditya Birla Group के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 16,706 करोड़ रुपये) में खरीदा है। इससे पहले Rajasthan Royals को अमेरिकी बिजनेसमैन द्वारा लगभग 15 हजार करोड़ रुपये (1.63 बिलियन डॉलर) में खरीदा गया था। इस तरह आरसीबी ने इस बड़ी डील के साथ सबसे महंगी टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप के साथ Times of India Group, बोल्ट वेंचर्स और Blackstone जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से आरसीबी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

ये भी पढ़े : Sports Infrastructure : छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं को बढ़ावा, दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर

डील के बाद फ्रेंचाइजी (IPL 2026)  के प्रबंधन में भी बदलाव किया गया है। आर्यमान विक्रम बिड़ला को टीम का डायरेक्टर बनाया गया है, जबकि सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस सौदे में आईपीएल के साथ-साथ आरसीबी की महिला टीम (WPL) भी शामिल है, जिससे इस निवेश का दायरा और व्यापक हो गया है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

हालांकि यह डील अभी कुछ शर्तों पर आधारित है और इसे अंतिम रूप देने के लिए Board of Control for Cricket in India समेत अन्य नियामक संस्थाओं से मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद ही इस सौदे को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़े : Moharenga Nature Safari : प्रकृति की गोद में रोमांच, मोहरेंगा में जिप्सी सफारी और कॉटेज सुविधा शुरू

इस डील पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईपीएल (IPL 2026) ने पिछले दो दशकों में क्रिकेट की तस्वीर बदल दी है और आरसीबी जैसी टीम के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है।

गौरतलब है कि आरसीबी मौजूदा चैंपियन टीम है। पिछले सीजन के फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन (IPL 2026) में टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेलेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

 

ये भी पढ़े : Sonia Gandhi Health : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button