बड़ी खबर

Sonia Gandhi Health : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Delhi News : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health) की तबीयत मंगलवार रात अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी और वे पहले से ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या से भी पीड़ित हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और जरूरी चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health)की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से लगातार स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

ये भी पढ़े : Bird Flu Confirmed : सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, जिंदा दफनाए गए सैकड़ों पक्षी

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत Sonia Gandhi Health

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health) को इस तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा है। बीते तीन महीनों में यह दूसरी घटना है जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे भी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इसी गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें करीब छह दिनों तक अस्पताल में रखा था और इलाज के बाद जब स्वास्थ्य में सुधार हुआ, तब उन्हें छुट्टी दी गई थी।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

उस दौरान भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया था कि ठंड का मौसम और बढ़ता प्रदूषण उनकी समस्या को और बढ़ा रहा था। इसके कारण उनके ब्रोंकियल अस्थमा के लक्षण उभर गए थे, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई थी। हालांकि समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ और बाद में घर पर ही उनका इलाज जारी रखा गया था।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

ये भी पढ़े :Khallari Ropeway Accident : खल्लारी रोप-वे हादसा, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान, 1 और घायल ने तोड़ा दम

विशेषज्ञों डाक्टरों की निगरानी में कांग्रेस नेता

ताजा मामले में भी डॉक्टर इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए उनका इलाज कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव, प्रदूषण और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं इस तरह की स्थिति को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार उपचार दिया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health) के स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीतिक जीवन में वापस लौटेंगी।

 

ये भी पढ़े : Colombia Plane Crash : क्रैश हुआ सेना का विमान, 66 की मौत, दर्जनों घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button