Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ शासन ने (Chhattisgarh IAS Transfer) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है।
आदेश के अनुसार, आईएएस कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार का नया कलेक्टर (Chhattisgarh IAS Transfer) नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान कलेक्टर आईएएस दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त (रिलीव) किया गया है।
डॉ. सीआर प्रसन्ना (2006 बैच), जो सचिव सहकारिता विभाग के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उप सचिव बनाया गया है, साथ ही धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर में यथावत रखा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
इसी तरह सौमिल रंजन चौबे (उप सचिव, कृषि विभाग), बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (अपर कलेक्टर, नारायणपुर), सुमीत अग्रवाल (आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग) और संदीप कुमार अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बिलासपुर) को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है।
आशीष कुमार टिकरिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन नियुक्त किया गया है, जिसे वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष दर्जा प्रदान किया गया है। वहीं ऋषभ कुमार पाराशर (उप सचिव, वित्त) अपने पद पर बने रहेंगे और तरुण कुमार किरण को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कलेक्टर कार्यालय कोरबा (Chhattisgarh IAS Transfer) में पदस्थ किया गया है।
पढ़िए आदेश की कॉपी Chhattisgarh IAS Transfer



Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





