CGPSC SI Main Exam : एसआइ भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, 341 पदों पर होनी है भर्ती
CGPSC SI Main Exam छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा दो, तीन और चार नवंबर को आयोजित होनी थी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए स्थगन की सूचना जारी की है। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से पुलिस विभाग में कुल 341 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। मुख्य परीक्षा स्थगित होने से इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें : Elephant Calf Death : दल से बिछड़े हाथी के बच्चे की दलदल में फंसकर मौत
राज्योत्सव से टकरा रही थीं तारीखें CGPSC SI Main Exam
प्रदेश में एक नवंबर से राज्योत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा की तारीखें भी इसी अवधि में पड़ रही थीं। ऐसे में परीक्षा और राज्योत्सव के आयोजन की तारीखों में टकराव को स्थगन की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आयोग ने अपनी आधिकारिक सूचना में राज्योत्सव का उल्लेख नहीं किया है। अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर मिलेगी। मुख्य परीक्षा (CGPSC SI Main Exam) की नई तारीख घोषित होने के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें : Umesh Yadav : टीम इंडिया से बाहर 38 साल के बॉलर का तहलका! डेब्यू पर खोला ‘पंजा’
प्रारंभिक परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल
इस भर्ती के लिए प्रदेशभर से करीब 1.37 लाख आनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेजों की जांच और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 63,342 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाया गया। प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी। आयोग ने चार अगस्त को इसका परिणाम जारी किया, जिसमें 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से आनलाइन आवेदन करना था। मुख्य परीक्षा (CGPSC SI Main Exam) में अब यही सफल अभ्यर्थी नई तारीख के अनुसार शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Patwari Strike : आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी, किसान पंजीयन से प्रमाण पत्रों तक के काम होंगे प्रभावित
पहले भी बदला गया था परीक्षा कार्यक्रम
मुख्य लिखित परीक्षा पहले 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होनी थी। बाद में आयोग ने इसे बदलकर दो से चार नवंबर कर दिया था। अब अपरिहार्य कारणों से परीक्षा फिर स्थगित कर दी गई है। आयोग की ओर से नई तारीख घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी और आगे की प्रक्रिया के लिए नया कार्यक्रम देखना होगा। मुख्य परीक्षा (CGPSC SI Main Exam) की तारीख बदलने से चयन प्रक्रिया के अगले चरणों का कार्यक्रम भी नई समय-सारिणी के अनुसार तय होगा।
यह भी पढ़ें : Vegetable Farming Profit : 50 हजार लगाकर उगाएं 4 सब्जियां, हर सीजन कमाई का समझें पूरा गणित












One Comment