कृषि समाचार

Horticulture Department Scheme : 80 हजार से 5 लाख तक पहुंची कमाई, आधुनिक खेती से चमकी किसान की किस्मत

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं (Horticulture Department Scheme) का लाभ लेकर कोरबा जिले के किसान छत्रपाल सिंह कंवर ने खेती का तरीका बदलकर अपनी आमदनी बढ़ाई है। कटघोरा विकासखंड के ग्राम धनरास निवासी कंवर पहले मुख्य रूप से धान की परंपरागत खेती करते थे। सिंचाई के सीमित साधनों और आधुनिक कृषि उपकरणों की कमी के कारण उनकी सालाना आय 70 से 80 हजार रुपये तक थी। अब धान के साथ मौसमी सब्जियों की खेती से उनकी वार्षिक आय बढ़कर चार से पांच लाख रुपये तक पहुंच गई है।

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से छत्रपाल सिंह कंवर ने संवारी खेती, सालाना आय बढ़कर 4-5 लाख रुपये तक पहुंची

यह भी पढ़ें :  Ambikapur Road Repair : अरुण साव के निर्देश पर सड़कों की मरम्मत शुरू, 3 करोड़ होंगे खर्च

 

धान के साथ सब्जियों की खेती

छत्रपाल सिंह कंवर को वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत सहायता मिली। इन योजनाओं (Horticulture Department Scheme) के माध्यम से उन्हें ड्रिप सिंचाई संयंत्र, फेंसिंग, प्लास्टिक मल्चिंग, पावर टिलर और पावर स्प्रेयर जैसी सुविधाओं के लिए अनुदान मिला। इन संसाधनों की मदद से उन्होंने धान के साथ मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

यह भी पढ़ें : Mahasamund Patwari Suspension : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 5 पटवारी निलंबित

 

ड्रिप और मल्चिंग से फायदा

ड्रिप सिंचाई से पानी का बेहतर प्रबंधन करने, मल्चिंग से फसलों की देखभाल और पावर टिलर से कृषि कार्य आसान बनाने में मदद मिली। आधुनिक तकनीक अपनाने से उत्पादन और फसलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ। खेती में तकनीकी सुविधाओं (Horticulture Department Scheme) के उपयोग ने उनकी आमदनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

 

यह भी पढ़ें : Janpad Panchayat CEO News : ट्रांसफर की अनदेखी पर 3 जनपद सीईओ निलंबित

 

80 हजार से 5 लाख तक आय

छत्रपाल सिंह कंवर ने बताया कि पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन और आधुनिक उपकरण नहीं होने से उनकी आमदनी सीमित थी। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं (Horticulture Department Scheme) से सहायता मिलने के बाद उन्होंने खेती का तरीका बदला। अब धान के साथ मौसमी सब्जियां भी उगा रहे हैं और सालाना चार से पांच लाख रुपये तक कमा रहे हैं। उन्होंने दूसरे किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। कंवर ने किसानों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

 

यह भी पढ़ें :  Arun Sao Review Meeting : त्योहारों से पहले सड़कें सुधारें, अक्टूबर तक पूरे करें पीएम आवास; अरुण साव ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button