Chhattisgarh IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में 18 आइपीएस अधिकारियों के तबादले, एसपी-एएसपी स्तर पर नई जिम्मेदारियां
छत्तीसगढ़ में 18 आइपीएस अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh IPS Transfer) किए गए हैं। गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और प्रशिक्षु अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव और अंबिकापुर समेत कई जिलों में अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। पुलिस मुख्यालय रायपुर में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
पुलिस मुख्यालय में भी फेरबदल
आदेश के अनुसार, बीजापुर के एएसपी अमनकुमार रमनकुमार झा और नारायणपुर के एएसपी अजय कुमार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसआइबी) बनाया गया है। आकाश श्री श्रीमाल को एआइजी तथा अक्षय प्रमोद सबद्रा को एआइजी (योजना/प्रबंध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश कुमार शुक्ला को एआइजी (एनटीएफ) बनाया गया है। वहीं, रविंद्र कुमार मीणा पुलिस मुख्यालय में चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध शाखा के एसपी होंगे। इन नियुक्तियों के साथ पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना बदलाव (Chhattisgarh IPS Transfer) भी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting App Shefali Bagga : महादेव सट्टा एप में फंसीं शेफाली, ईडी को लौटाए 1.20 करोड़
कई जिलों में एसपी-एएसपी स्तर पर बदलाव
जगदलपुर के सीएसपी धुत्रे समीतकुमार दत्तलाहरी को कांकेर में एएसपी (आपरेशन) बनाया गया है। रायपुर के आजाद चौक के सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल को नारायणपुर, रायगढ़ के मयंक मिश्रा को सुकमा, राजनांदगांव की वैशाली जैन को जगदलपुर और दुर्ग के हर्षित मेहर को कोंडागांव में एएसपी (आपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है। अंबिकापुर के सीएसपी राहुल बंसल को बीजापुर में एएसपी बनाया गया है। जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती (Chhattisgarh IPS Transfer) के तहत इन बदलावों को किया गया है।
यह भी पढ़ें : Ek Din Ka Collector : एक दिन के लिए शिक्षक बने कलेक्टर, एसपी समेत जिलेभर के अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया
प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
प्रशिक्षु आइपीएस अशिका जैन को बिलासपुर से जगदलपुर, आदित्य कुमार को राजनांदगांव में सीएसपी और प्रतीक बंसोड़ को कांकेर से अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सांकोर मानसी नानाभाऊ को रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षु अधिकारियों की पदस्थापना (Chhattisgarh IPS Transfer) के साथ पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।














One Comment