बड़ी खबर

Women Reservation Bill  : लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे मोदी

Lok Sabha News : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पर दो दिनों तक चली लंबी बहस के बाद इसे पारित नहीं किया जा सका। आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण यह बिल गिर गया, जिसके बाद देशभर में इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

संसद में इस बिल (Women Reservation Bill) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सरकार इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही थी, जबकि विपक्ष ने कई बिंदुओं पर असहमति जताई। वोटिंग के दौरान सरकार को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका, जिसके चलते बिल पास नहीं हो पाया।

रात 8:30 बजे पीएम मोदी का संबोधन

इस पूरे घटनाक्रम (Women Reservation Bill) के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वे महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में आगे की रणनीति, सरकार की मंशा और इस बिल को लेकर भविष्य की दिशा स्पष्ट कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

देशभर में बढ़ा सियासी घमासान Women Reservation Bill

महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) के गिरने के बाद से देशभर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष जहां सरकार को घेर रहा है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष पर समर्थन न देने का आरोप लगा रहा है। अब सभी की नजर प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिकी है, जिससे इस मुद्दे पर आगे की स्थिति साफ हो सकती है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button