छत्तीसगढ़

Coal Trailer Accident : कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, 2 की मौत

Surguja Accident News : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले (Coal Trailer Accident)  के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खरहरा नदी के समीप कोयला लोड ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब दो युवक बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम Coal Trailer Accident

घटना (Coal Trailer Accident) के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा कर उसे जब्त कर लिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

पहचान में जुटी पुलिस Coal Trailer Accident

फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे (Coal Trailer Accident) का मुख्य कारण माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button