छत्तीसगढ़

Sponge Iron Plant Accident : गर्म डस्ट में गिरने से बड़ा हादसा, वासुदेव प्लांट में 2 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक

Sponge Iron Plant Accident : मुंगेली जिले के रामबोड़ क्षेत्र स्थित वासुदेव स्पंज आयरन (Sponge Iron Plant Accident ) प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेंटेनेंस के दौरान ऊंचाई पर काम कर रहे दो मजदूर—फिटर पंकज निषाद और ठेकेदार संजय सिंह—अचानक संतुलन खो बैठे और नीचे गर्म डस्ट में गिर पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

यह भी पढ़ें :- Indigo Flight Emergency Landing : बम की धमकी से मचा हड़कंप, इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत कर रहे थे मजदूर (Sponge Iron Plant Accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मजदूर शेड की ऊपरी संरचना पर मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान फिसलन के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे डस्ट कलेक्टर एरिया में जा गिरे। यह क्षेत्र अत्यधिक गर्म था, जिससे दोनों के शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

प्लांट (Sponge Iron Plant Accident )  में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए रवाना किया। फिलहाल दोनों मजदूर सिम्स में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इस हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

मजदूर संगठनों का कहना है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा सेफ्टी बेल्ट, हीट-प्रोटेक्टिव यूनिफॉर्म जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। यह हादसा उसी लापरवाही का नतीजा है। घटना के बाद प्लांट परिसर में भारी आक्रोश है।

स्थानीय प्रशासन और श्रम विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह हादसा न केवल दो लोगों के जीवन पर संकट है, बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र (Sponge Iron Plant Accident )  के लिए चेतावनी है कि सुरक्षा से समझौता करना कितना घातक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button