Tag: Raigarh crime news

  • घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घर में सेंध मारने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार

    ● 50 हजार का माल बरामद, संगठित अपराध की धाराओं में भेजे गए रिमांड पर

    रायगढ़, 9 सितंबर । घरघोड़ा पुलिस ने सुने मकान में सेंधमारी कर लोहे के सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये की चोरी गई संपत्ति बरामद कर न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड पर भेजा है।

    मामला 1 सितंबर का है जब ग्राम बोटीगुहा पुरानी बस्ती निवासी प्रार्थी अबुजर तमन्नाई ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात चोर ने उसके पुराने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे चैनपुली, पाइप, ड्रम और अन्य लोहे के सामान चोरी कर लिए हैं। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

     

    जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर संदेह के आधार पर ग्राम चोटीगुडा निवासी तीन युवकों – गुरूचरण राठिया (28), संदीप पैकरा (26) और विद्याधर चौहान (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ पर तीनों ने संयुक्त रूप से चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी गुरूचरण राठिया की निशानदेही पर एक्वाटेक्स कंपनी का 2 एचपी मोनोब्लॉक पंप, चैनपुली, एक ड्रम और पांच नग लोहे के पाइप बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।

    पुलिस ने आरोपियों के संगठित रूप से अपराध करने की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 112(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी और उन्हें आज गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय भेजा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक दीपरोशन एक्का और उधो पटेल की अहम भूमिका रही।

  • शहर के सबसे व्यस्ततम चौक में दिनदहाड़े चोरी, कार का शीशा तोड़ बैग ले उड़े चोर

    शहर के सबसे व्यस्ततम चौक में दिनदहाड़े चोरी, कार का शीशा तोड़ बैग ले उड़े चोर

    * दो बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम,पूरी वारदात कैमरे में कैद 

    * दिनदहाड़े हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

    रायगढ़। 8 सितंबर – रायगढ़ के रामनिवास टॉकीज़ चौक से सोमवार की दोपहर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें कार का शीशा तोड़कर दो चोर बैग लेकर फरार हो गए। खास बात ये कि ये पूरी वारदात वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार,ये घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। जहां ग्राम चिराईपानी के निवासी नटराज डनसेना सोमवार को बैंक के काम से आए हुऐ थे, बैंक में अपना काम निपटा कर वो  किसी काम से शहर के रामनिवास टॉकीज़ चौक पर सड़क किनारे अपनी कार को खड़ी कर गए हुए थे। कुछ ही अंतराल के बाद वहां खड़ी कार को चोरों ने निशाना बनाया।चौक में मौजूद सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक कार के पास आया और अचानक सामने का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने कार से बैग निकाला और वहां से तेजी से भाग निकला। कुछ ही देर बाद एक दूसरा युवक बाइक लेकर मौके पर पहुंचा। हेलमेट लगाए इस युवक की बाइक पर बैग लेकर भागा आरोपी सवार हुआ और दोनों पलक झपकते ही फरार हो गए।बताया जा रहा है कि बैग में मोबाइल फोन, चेकबुक, महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट और कुछ नकदी रखी हुई थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

    बैंक से ही रेकी की संभावना 

    चुकी पीड़ित व्यक्ति रामनिवास चौक पर आने से पहले अपने निजी काम से बैंक गया हुआ था,ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने बैंक से ही रेकी की होगी,जिसके बाद मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

    दिनदहाड़े हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

    दिनदहाड़े शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले चौक में हुई इस चोरी ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की वारदात से लोग दहशत में हैं और पुलिस पर दबाव है कि जल्दी से जल्दी आरोपियों को पकड़कर मामले का पर्दाफाश करे।l

  • शराब के लिये पैसे नहीं देने पर कर ली जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा

     

    रायगढ़। 4 सितंबर 2025। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा(Raikera) मार्ग पर बुधवार दोपहर शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने जेसीबी चालक और उसके साथी के साथ मारपीट कर वाहन की चाबी छीनकर जेसीबी लूट ली थी। घटना के बाद हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचते हुए लूटा गया जेसीबी वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।

    मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा (Tadapara)थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी वाहन चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन की चाबी छीनी और जेसीबी लेकर भाग निकले। लिखित शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 119(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चक्रधर यादव (26 वर्ष) और रोहित दास महंत (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा, ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख की कीमत का पीला रंग का जेसीबी वाहन मय चाबी बरामद कर जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन के साथ थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई संजीवन वर्मा आरक्षक उद्योराम पटेल, दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

      रायगढ़। 4 सितंबर 2025। थाना कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए मूल्य की चोरी गई 14 चक्का ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनएच 49 धनागर रोड के पास झाड़ियों में छुपाकर रखे गए ट्रक को बरामद किया।

    घटना 2 सितंबर की दोपहर की है जब ट्रक ड्रायवर मोहम्मद रमीज आलम ने अपनी टाटा कंपनी की 14 चक्का गाड़ी (क्रमांक CG 13 AB 6214) को सीएमओ तिराहा पर मरम्मत हेतु खड़ा किया था और घर भोजन करने चला गया था। शाम को लौटने पर ट्रक गायब मिला, जिसके बाद उसने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

    आरोपियों की पतासाजी के लिए टीआई मोहन भारद्वाज ने टीम बनाकर क्षेत्र में मुखबीरों को सूचना देने लगाया गया, कल शाम ही पुलिस को मुखबिर सूचना पर एनएच 49 स्थित जेएसपीएल सीमेंट प्लांट के पास जंगल में चोरी की ट्रक खड़ी मिली। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी आलोप सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम मठखनिया, थाना मझौली, जिला सीधी (मप्र) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अनुज सिंह (22), आनंद सिंह (19), संतोष बैगा (21) और बिमल बैगा (24) के साथ मिलकर ट्रक चोरी करने की बात कबूल की। आलोप सिंह पहले ड्राइवर रह चुका है और सभी आरोपी घटना से एक दिन पहले ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे। इनका मकसद ट्रक चोरी कर बेचने का था।

            पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक को जब्त कर पांचों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम तथा डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक देव प्रसाद चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक टिकेश्वर यादव, राजेश खांडे और संदीप कौशिक की अहम भूमिका रही।

  • JSW नहरपाली प्लांट में बड़ा हादसा, बेल्ट में फंसने से डिप्टी मैनेजर की मौत

    रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के ग्राम नहरपाली में स्थित जेएसडब्लू (JSW) प्लांट में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में डिप्टी मैनेजर पद पर कार्यरत तारापुर निवासी रविन्द्र कुमार डनसेना की बेल्ट में फंस जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    सूत्रों के अनुसार हर दिन की तरह ही मृतक रविन्द्र डनसेना सुबह की शिफ्ट में प्लांट के साइट में काम का जायजा ले रहा रहा था,जहां मशीन के बेल्ट में फंसने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। इस हादसे की सूचना मृतक के भाई, जो पूर्व सरपंच हैं, एवं ग्रामीणों को मिली, पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार की जा रही है, जिसके कारण यह बड़ी दुर्घटना घटी है।

    ग्रामीणों का आरोप, प्रबंधन ने घटना को दबाने का किया प्रयास

    ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। वहीं मृतक के कपड़ो पर कीचड़ लगने की भी खबरें सामने आ रही है।ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता देख प्रशासनिक अमले को भी स्थिति पर नजर रखनी पड़ी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच की जा रही है।

  • घरघोड़ा हत्याकांड का पुलिस ने किया महज 6 घंटे में किया खुलासा,आरोपी निकला मृतक का बेटा

    ● पिता की जमीन बेचने की रंजिश में बेटे ने साथी संग की थी हत्या, मृतक का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार

    ● आरोपियों ने हत्या को चोरी का रूप देने का किया प्रयास, पुलिस जांच में सच आया सामने

    3 सितंबर, रायगढ़ । घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में 62 वर्षीय नत्थुराम चौहान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर की सुबह ग्राम कठरापाली(kathrapali) बगईढोडहा स्थित खेत-बाड़ी में नत्थुराम चौहान का लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में संदेह नत्थुराम के बेटे मालिकराम पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी सजन अगरिया के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया।

    आरोपी मालिकराम ने बताया कि वह अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था, लेकिन नत्थुराम इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी रंजिश के चलते मालिकराम और सजन ने 1 सितंबर की रात हत्या की योजना बनाई। घटना वाली रात सजन अगरिया ने मृतक को घरवालों के बुलाने का बहाना बनाकर बाहर बुलाया और जैसे ही वह निकले, मालिकराम ने टांगी से उन पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने घटना को चोरी का रूप देने के लिए बोरवेल पंप का तार काटकर टांगी और तार खेत में फेंक दिए जिससे चोरी के लिए हत्या प्रतीत हो ।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 103(1), 61(2), 49, 238, 3(5) बीएनएस के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में महज छह घंटे में इस हत्या का पर्दाफाश किया गया। इस सफलता में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक परासमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल और चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

  • Scrap Load Truck : प्लांट में खपाने चुपके से ले जा रहा था 23 टन कबाड़ लोड ट्रक, कोतरा रोड पुलिस ने जब्त किया वाहन

    Scrap Load Truck : प्लांट में खपाने चुपके से ले जा रहा था 23 टन कबाड़ लोड ट्रक, कोतरा रोड पुलिस ने जब्त किया वाहन

    Scrap Load Truck : अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बीती रात भारी मात्रा में कबाड़ का अवैध परिवहन पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक से 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। साथ ही दस लाख रुपये कीमती ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

    जिले के सभी थानाक्षेत्रों में जुआ-सट्टा, शराब और कबाड़ Scrap Load Truck माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी सिलसिले में थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबाधाम की ओर से एक ट्रक बिना दस्तावेज के कबाड़ लेकर घरघोड़ा की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बाबाधाम चौक के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक JH 02 AB 7328 को रोका।

    जांच में चालक निरंजन सिंह पिता नागा सिंह (60 वर्ष), निवासी वाजिदपुर, थाना नयागांव, जिला छपरा बिहार, कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। Scrap Load Truck कबाड़ का वजन कराने पर 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप निकला, जिसकी कीमत 6,93,600 रुपये आंकी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कबाड़ को चोरी की संपत्ति के आधार पर ट्रक समेत जप्त कर लिया। आरोपी चालक निरंजन सिंह पर इस्तगासा  धारा 35(क), (ड) बीएनएसएस व 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

     

  • Bike Loot Case Lailunga : फिल्मी स्टाइल में युवक से बाइक की लूट, हुलिया मिला तो मिल गया दूसरे लूट का आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल

    Bike Loot Case Lailunga : फिल्मी स्टाइल में युवक से बाइक की लूट, हुलिया मिला तो मिल गया दूसरे लूट का आरोपी, लैलूंगा पुलिस ने भेजा जेल

    Bike Loot Case Lailunga : लैलूंगा थाना पुलिस ने लूटपाट के दो मामलों का खुलासा करते हुए इलाके के दो शातिर बदमाशों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक लाख रुपये है।

    मामला 27 अगस्त की रात का है जब बसंत भोय अपने साथी नेहरू भोय के साथ बाइक पर ग्राम राजपुर जा रहा था। डगला पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह निकला, दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए चाबी छीनी और बाइक प्लेटिना (क्रमांक CG-13 BD 7696) लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना लैलूंगा में धारा 309(3) BNS दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने पीड़ित से हुलिया पूछताछ की, जिसमें इंदिरानगर निवासी विक्की सारथी पर शक गहराया। पुलिस ने संदेही को पकड़कर पूछताछ की तो उसने साथी हनीस राठौर के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद की गई।पूछताछ में विक्की सारथी ने एक और लूट का खुलासा किया। उसने बताया कि 26 जून को अपने तीन साथियों के साथ इंदिरानगर में सावन पैंकरा से मोटरसाइकिल HF-Delux (क्रमांक CG-13 Z-2614) और तीन मोबाइल फोन लूटे थे।

    बाइक उसने खुद रखी जबकि मोबाइल उसके साथियों में बांटे गए। इस मामले में  धारा 309(6), 127(2) BNS दर्ज है और तीन अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है साथ ही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगेगा । आरोपी विवेकी उर्फ विक्की सारथी पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपास इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, हनीस राठौर पिता विजय राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी इंदिरानगर वार्ड लैलूंगा, मूल निवासी शिवपुरी (म.प्र.) को पकड़कर जेल भेजा है।

     

  • Raigarh Crime News तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Raigarh Crime News तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Raigarh crime news रायगढ ।29अगस्त  तमनार थाना पुलिस ने आमाघाट फिटिंगपारा में 25 वर्षीय सुजीत खलखो की हत्या के मामले का खुलासा किया गया । पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सूरज धनवार और दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

    घटना  27 अगस्त की रात की है, जब प्रार्थी सुरेश कुमार मिंज ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर सुजीत खलखो के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सूरज धनवार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने हाथ-मुक्का और टांगी से हमला कर सुजीत खलखो की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना तमनार  प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
    पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पूंजीपथरा-तमनार क्षेत्र के बीच जंगल से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी और अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

    गिरफ्तार आरोपी 

    1. सूरज धनवार पिता सुकलाम्बर धनवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी फिटिंगपारा दांदरी आमाघाट, थाना तमनार

    2. दो विधि के साथ संघर्षरत बालक

    |

  • Raigarh Drug Bust : रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ओड़िशा से लाई गई मादक पदार्थ जब्त

    Raigarh Drug Bust : रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ओड़िशा से लाई गई मादक पदार्थ जब्त

    Raigarh Crime News : कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। ओड़िशा से गांजा (Raigarh Drug Bust) लाकर रायगढ़ क्षेत्र में खपाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बृजराज नगर (झारसुगुड़ा, ओड़िशा) का रहने वाला पिन्टु बेहरा और रायगढ़ के जोगीडीपा की रागिनी शर्मा शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी पिन्टु बेहरा बापूनगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर से गांजा बेच रहा है। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 3.322 किलो गांजा, एक मोबाइल और नकदी जब्त कर ली।

    पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रागिनी शर्मा उर्फ करेला के साथ मिलकर गांजा बेचता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रागिनी को भी हिरासत में लिया, जिसके पास से 1.922 किलो गांजा और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

    जब्त सामग्री

    कुल 5.244 किलो गांजा, अनुमानित कीमत 60,000

    2 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 20,000

    कुल ज़ब्त संपत्ति 80,000

    पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में कोतवाली स्टाफ के उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, एएसआई गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक मनोज पटनायक, कमलेश यादव, रोशन एक्का, एवं महिला आरक्षक परसीना टोप्पो की अहम भूमिका रही।