बड़ी खबर

Kiran Singh Dev Accident : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में गंभीर घायल

Kiran Singh Dev Accident छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ललितपुर जिले के झांसी हाईवे पर उस समय हुआ, जब उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

बागेश्वर धाम से लौटते समय हुआ हादसा Kiran Singh Dev Accident

जानकारी के अनुसार किरण सिंह देव परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी हाईवे पर झरर घाट के पास उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक भी गंभीर, पत्नी और बच्चे सुरक्षित

हादसे (Kiran Singh Dev Accident) में किरण सिंह देव और वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर

तालबेहट पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालबेहट पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किरण सिंह देव और चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

हादसे (Kiran Singh Dev Accident) की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार मध्य प्रदेश के दतिया से लौट रही थी, तभी झरर घाट के पास यह हादसा हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button