Job News

CG Job Fair :  820 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार (CG Job Fair ) पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुलीपोटा, जांजगीर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 820 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार विभाग ने जिले और आसपास के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

तीन निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले (CG Job Fair ) में परिश्रम रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायगढ़ तथा एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस, जशपुर भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि. मीटर इंस्टॉलेशन के 200 पद तथा पिकर एवं पैकर के 500 पदों पर भर्ती करेगी। वहीं चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि. फील्ड ऑफिसर के 20 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस द्वारा 100 सिक्योरिटी गार्ड पदों पर भर्ती की जाएगी। इस तरह रोजगार मेले में कुल 820 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को मौका

रोजगार मेले (CG Job Fair ) में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। मीटर इंस्टॉलेशन पद के लिए 10वीं अथवा 12वीं के साथ आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अन्य पदों के लिए भी निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

15 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को पद (CG Job Fair ) के अनुसार 15 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में रहेगा। निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह रोजगार मेला बेहतर अवसर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें : CG Ginger Farming Profit : धान की खेती छोड़ इस फसल की करें खेती, 1 एकड़ से 10 लाख तक होगी कमाई!

ये दस्तावेज साथ लाना होगा

रोजगार मेले (CG Job Fair ) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर आईटीआई कुलीपोटा पहुंचना होगा। भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जरूरी प्रमाण-पत्र साथ रखने की सलाह दी गई है।

युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (CG Job Fair ) ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में समय पर पहुंचकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। विभाग का कहना है कि ऐसे रोजगार मेले बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनियों से सीधे जुड़ने का मंच प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें बिना किसी अतिरिक्त प्रक्रिया के रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जांजगीर-चांपा से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Sariya Tehsildar : सरिया तहसीलदार की गुंडागर्दी! खेत में खड़े ट्रैक्टर को सड़क पर खींचकर कर दिया सील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button