टेक्नोलाजी

Telegram App Return : अब फिर बहाल हुआ टेलीग्राम, जानिए क्यों सरकार ने ऐप स्टोर से हटाया था

NEET-UG री-एग्जाम के दौरान एहतियातन हटाया गया था ऐप, परीक्षा पूरी होने के बाद Play Store और App Store पर दोबारा उपलब्ध

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म टेलीग्राम (Telegram App Return) की ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर वापसी हो गई है। भारत सरकार के निर्देश पर जून में इसे अस्थायी रूप से हटाया गया था। अब ऐप फिर से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन यूजर्स को अभी ऐप दिखाई नहीं दे रहा है, उनके लिए भी इसे चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।

इसलिए लिया गया था फैसला Telegram App Return

सरकार ने जून में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 69A के तहत Telegram को ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों को आशंका थी कि NEET-UG री-एग्जाम का प्रश्नपत्र टेलीग्राम चैनलों के जरिए लीक किया जा सकता है। इसी आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया था।

यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच संसद में आज पेश होंगे अहम बिल, विपक्ष का विरोध जारी

परीक्षा खत्म होने के बाद फिर मिली अनुमति

22 जून को NEET-UG री-एग्जाम पूरा होने के बाद 23 जून से Telegram की बहाली शुरू कर दी गई। सबसे पहले Google ने इसे Play Store पर दोबारा उपलब्ध कराया, जिसके बाद Apple ने भी App Store पर ऐप को बहाल कर दिया। अब यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Shashank Singh News : आईपीएल में पंजाब के लिए खेलने वाले शशांक ने छोड़ा छत्तीसगढ़, सीएससीएस पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

क्या है टेलीग्राम ऐप

टेलीग्राम (Telegram App Return) एक क्लाउड-आधारित इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स मैसेज, फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें साझा कर सकते हैं। इसके अलावा बड़े ग्रुप और चैनल बनाने की सुविधा भी मिलती है। इस ऐप की शुरुआत साल 2013 में पावेल दुरोव ने की थी।

यह भी पढ़ें :  School Deer Video : स्कूल में पहुंचा 1 हिरण, बच्चों ने देखा तो रह गए हैरान

पहले भी विवादों में रहा है टेलीग्राम

टेलीग्राम (Telegram App Return) पर पहले भी साइबर अपराध, हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, अवैध कंटेंट और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े चैनलों के संचालन के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि कंपनी समय-समय पर ऐसे कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई करने का दावा करती रही है।

यह भी पढ़ें :  Brinjal Farming Success : धान छोड़ ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई, अब बढ़ी आय और बेटे को ICAR में दिलाई पढ़ाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button